नमस्कार दोस्तों , अगर आप भी दिनभर मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं? तो क्यों न इस आदत से अब कुछ पैसे भी कमाए जाएं। आजकल कई ऐसे रियल पैसे कमाने वाले Game हैं जो न सिर्फ मजा देते हैं बल्कि आपके खाते में असली पैसे भी डालते हैं। बस आपको सही ऐप चुनना है, गेम के रूल्स समझने हैं और थोड़ी समझदारी से खेलना है। चलिए जानते हैं कैसे और कौन-कौन से गेम आपके काम आ सकते हैं।
ऑनलाइन फैंटेसी गेम्स: क्रिकेट खेलो और कैश जीतो?
आपको बात दे कि फैंटेसी गेम्स आजकल युवाओं के बीच खूब पॉपुलर हो गए हैं। इसमें आप अपनी खुद की टीम बनाकर असली मैच के हिसाब से पॉइंट्स कमाते हैं। जितनी अच्छी टीम, उतना ज्यादा पॉइंट्स और उतना ही ज्यादा इनाम। खास बात यह है कि यह सारे गेम लीगल होते हैं और करोड़ों लोग इन्हें खेल भी रहे हैं। अगर आप भी खेलना चाहते हैं तो नीचे कुछ अच्छे ऑप्शन देखिए।

- Dream11:
Dream11 सबसे बड़ा फैंटेसी प्लेटफॉर्म है जहां आप क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल की अपनी टीम बनाकर पैसा जीत सकते हैं। - MyTeam11:
यह Dream11 जैसा ही है लेकिन इसमें नए यूजर के लिए बोनस और ज्यादा ऑफर्स मिल जाते हैं। - MPL Fantasy:
MPL Fantasy में आप छोटी-छोटी लीग्स में भी हिस्सा लेकर जल्दी पैसे कमा सकते हैं।
स्किल बेस्ड गेम्स: दिमाग लगाओ और पैसा कमाओ?
अगर आपको अपनी स्किल पर भरोसा है तो स्किल बेस्ड गेम्स भी सही ऑप्शन हैं। इसमें हार-जीत आपकी किस्मत पर नहीं बल्कि आपकी प्लानिंग और दिमाग पर निर्भर करती है। कार्ड गेम, लूडो या कैरम जैसे गेम्स खेलकर भी आप अपनी पॉकेट मनी बढ़ा सकते हैं। हां, खेलते वक्त रूल्स जरूर पढ़ें।
Also read – Facebook Se Paise Kaise Kamaye?
- RummyCircle:
यह कार्ड गेम खेलने वालों के लिए बढ़िया प्लेटफॉर्म है। यहां रम्मी खेलकर आप असली कैश जीत सकते हैं। - PokerBaazi:
अगर आप पोकर खेलना जानते हैं तो PokerBaazi पर टर्नामेंट में हिस्सा लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। - Ludo Supreme:
लूडो खेलते हुए पैसे कमाना अब मुमकिन है। इसमें हर मैच में पैसे लगाकर जीतने वाला कैश जीत लेता है।
क्विज और ट्रिविया गेम्स: दिमाग तेज और पैसे भी?
क्विज गेम्स उनके लिए हैं जिन्हें नए-नए सवालों के जवाब देना अच्छा लगता है। आप लाइव क्विज में हिस्सा लेकर सही जवाब देकर पैसे कमा सकते हैं। कुछ क्विज गेम्स तो हर रोज नए गेम कराते हैं जिससे रोज कमाई का मौका मिलता है।
- Loco Live Quiz:
यह लाइव क्विज शो ऐप है जिसमें होस्ट सवाल पूछता है और सही जवाब देने पर कैश मिलता है। - BrainBaazi Quiz:
यह भी इंडिया में काफी फेमस है। इसमें रोज क्विज होते हैं और जीतने पर कैश या गिफ्ट वाउचर मिलते हैं। - HQ Trivia India:
यह इंटरनेशनल क्विज शो है लेकिन इंडिया में भी पॉपुलर है। इसमें बड़ी रकम के लिए लोग खेलते हैं।

ध्यान रखें: पैसे कमाने के चक्कर में गलती न करें?
पैसे कमाने वाले गेम्स मजेदार तो होते हैं लेकिन इसमें फंसकर नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का खास ध्यान रखें। हमेशा भरोसेमंद ऐप ही यूज़ करें और लिमिट में ही पैसे लगाएं। वरना गेम खेलने के बजाय आप पैसे गवां भी सकते हैं।
Also read – Game Se Paisa Kaise Kamaye – जानिए मोबाइल गेम खेलकर पैसे कमाने के आसान तरीके।
- फेक ऐप से दूर रहें:
कभी भी किसी भी गेम को बिना रिव्यू देखे डाउनलोड न करें। - कभी ज्यादा पैसे न लगाएं:
हमेशा वही पैसा लगाएं जो आप हार भी सकते हैं, क्योंकि गेम में हारना भी संभव है। - सभी टर्म्स पढ़ें:
कोई भी गेम शुरू करने से पहले उसके नियम और कंडीशन ध्यान से पढ़ लें।
निष्कर्ष: मजे के साथ कमाई भी?
तो दोस्तों, अब आप भी अपनी गेमिंग आदत को पैसे कमाने में बदल सकते हैं। बस सही ऐप चुनें, स्किल पर भरोसा रखें और लिमिट में खेलें। उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। ऐसे ही और आसान तरीके जानने के लिए मेरी वेबसाइट पर दोबारा जरूर आइएगा।








