Low Budget Gaming Setup India – कम पैसों में दमदार गेमिंग सेटअप कैसे बनाएं?

Hello दोस्तो, अगर आप भी मेरी तरह गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन जेब थोड़ी तंगी में रहती है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम बात करने वाले हैं कि Low Budget Gaming Setup India में कैसे तैयार किया जाए, वो भी बिना किसी झंझट और बिना ज्यादा खर्च किए।

आपको बता दें कि हम आपको गेमिंग से जुड़ी जानकारी पहले भी बताते आए है और आज भी हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि Low Budget Gaming Setup India – कम पैसों में दमदार गेमिंग सेटअप कैसे बनाएं।

अब यह मत सोचिए कि गेमिंग सेटअप बनाने के लिए लाखों रुपये चाहिए। थोड़ा स्मार्ट बनकर अगर सही चीजें सही जगह से खरीदी जाएं, तो 25 से 30 हजार रुपये में भी आप शानदार गेमिंग का मजा ले सकते हैं।

Low Budget Gaming Setup India – कम पैसों में दमदार गेमिंग सेटअप कैसे बनाएं?

 Step 1: सबसे पहले सोचिए – PC गेमिंग या Console?

यदि आपका बजट बहुत टाइट है तो PC गेमिंग सबसे बेहतर ऑप्शन है। कंसोल जैसे PlayStation या Xbox थोड़े महंगे पड़ते हैं और उसमें गेम्स भी महंगे होते हैं। दूसरी तरफ PC में आप सस्ते गेम खेल सकते हैं, और जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे अपग्रेड भी कर सकते हैं।

 Step 2: Processor – दिल है तो सब है

आपको बता दे कि Processor गेमिंग का दिल होता है। अगर आप कम बजट में काम चलाना चाहते हैं तो AMD Ryzen 3 3200G या Intel i3 12th Gen आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इन प्रोसेसर में इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी होते हैं, जिससे बिना ग्राफिक कार्ड के भी गेमिंग चल सकती है।

  •  कीमत: ₹6,000 से ₹8,000
  •   कुछ गेम्स लो से मीडियम सेटिंग्स में आराम से चलेंगे

 Step 3: Motherboard – सस्ती और टिकाऊ चीज़ चुनिए

Low budget में आप Asus A320M या Gigabyte A320M जैसी मदरबोर्ड सीरीज को देख सकते हैं। यह सस्ते भी होते हैं और Ryzen 3 या Intel i3 को अच्छे से सपोर्ट करते हैं।

 कीमत: ₹3,000 – ₹3,500

Also read – Gaming Ka YouTube Channel Kaise Banaye

 Step 4: RAM – स्मूद गेमिंग के लिए जरूरी

अगर आप भी गेमिंग pc बनवाना चाहते है तो 8GB RAM आजकल गेमिंग के लिए जरूरी हो गई है। शुरुआत में आप 8GB DDR4 RAM ले सकते हैं, बाद में 8GB और जोड़ सकते हैं।

  •  ब्रांड्स: Corsair, Crucial
  •   कीमत: ₹2,200 – ₹2,500

 Step 5: Storage – SSD जरूरी है

अगर आप चाहते हैं कि गेम और Windows जल्दी लोड हों तो SSD लेना जरूरी है। 240GB SSD आजकल बहुत सस्ती मिलती है। साथ में एक पुरानी HDD भी जोड़ सकते हैं।

 SSD: ₹1,500 – ₹2,000
  HDD: ₹2,500 – ₹3,000

 Step 6: Cabinet और Power Supply

Zebronics या Circle जैसी कंपनियों के कम बजट वाले कैबिनेट मिल जाते हैं जिनमें SMPS भी इनबिल्ट होता है। ध्यान रहे SMPS कम से कम 400W का होना चाहिए।

 कीमत: ₹2,000 – ₹2,500

 Step 7: Monitor, Keyboard और Mouse

22-inch का Full HD Monitor गेमिंग का मजा दोगुना कर देता है। और साथ में RGB वाले गेमिंग कीबोर्ड और माउस combo आजकल बहुत कम में मिल जाते हैं।

  •  Monitor: ₹6,000 – ₹6,500
  •   Keyboard + Mouse Combo: ₹1,000 – ₹1,500

Step 8: Graphic Card – अगर बजट हो तो जरूर लें

अगर आपके पास कुछ एक्स्ट्रा बजट है, तो सेकंड हैंड GTX 1050 Ti या GTX 1650 एकदम मस्त ऑप्शन है। नहीं तो शुरुआत में आप इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स से भी काम चला सकते हैं।

 कीमत (सेकंड हैंड): ₹5,000 – ₹8,000

Also read – Ludo Se Paise Kaise Kamaye

 Final Budget Breakdown (Low Budget Gaming Setup India के लिए):

कंपोनेंटकीमत (लगभग)
प्रोसेसर₹7,000
मदरबोर्ड₹3,500
रैम (8GB)₹2,500
SSD + HDD₹4,500
कैबिनेट + SMPS₹2,500
मॉनिटर₹6,500
कीबोर्ड + माउस₹1,500
टोटल बजट₹28,000 से ₹30,000

 कुछ एक्स्ट्रा टिप्स:

  • OLX या Quikr जैसे प्लेटफॉर्म पर सेकंड हैंड पार्ट्स ढूंढना फायदेमंद हो सकता है।
  • समय के साथ RAM और GPU अपग्रेड करना बेहतर रहेगा।
  • इस सेटअप से आप PUBG Lite, Valorant, GTA V जैसे गेम आराम से खेल सकते हैं।

 निष्कर्ष:

तो दोस्तो, अगर आप सच्चे गेमर हैं लेकिन बजट में बंधे हुए हैं, तो यह Low Budget Gaming Setup India आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। थोड़ा रिसर्च और समझदारी से आप कम पैसे में भी गेमिंग की दुनिया में एंट्री ले सकते हैं।

अगर यह गाइड आपको काम की लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। और हां, गेमिंग सेटअप से जुड़े और आर्टिकल्स या डिवाइस रिव्यू चाहिए तो कमेंट में जरूर बताइए।

अगर आप 2025 में Best Budget Gaming PC in India, Gaming Setup Under 30000, या Affordable Gaming PC Build India जैसे कीवर्ड्स सर्च कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं। इस आर्टिकल में आपको Low Budget Gaming Setup से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलेगी जो आज के समय में गेमिंग शुरू करने के लिए काफी है। चाहे आप Entry Level Gaming PC Build, Cheap Gaming PC for PUBG & GTA V, या फिर Best Gaming PC for Beginners in India ढूंढ रहे हों, यहां दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से आप 25 से 30 हजार रुपये में खुद का दमदार सेटअप बना सकते हैं।

खास बात ये है कि इसमें दिए गए कंपोनेंट्स 2025 के लेटेस्ट मार्केट प्राइस और परफॉर्मेंस के हिसाब से चुने गए हैं, जिससे आप कम बजट में भी High Performance गेमिंग का मजा ले सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका Low Budget Gaming Setup India में बेस्ट लगे और Google पर पहले पेज पर आए, तो इस गाइड को ध्यान से पढ़ना आपके लिए फायदेमंद होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *