Hello दोस्तो , आज हम आपको बता दें कि आप गूगल प्ले स्टोर से पैसे कैसे कमाए , तो भाई आप मानो या ना मानो, आपके फोन में जो प्ले स्टोर है, वो सिर्फ ऐप्स डाउनलोड करने के लिए नहीं, पैसे कमाने का भी जरिया है। हर दिन लाखों लोग वहां से गेम्स, ऐप्स या टूल्स डाउनलोड करते हैं, लेकिन कुछ चालाक लोग उसी जगह से कमाई भी कर रहे हैं। और बात है कि इसके लिए आपको कोई बड़ा ऑफिस खोलने की ज़रूरत नहीं, बस स्मार्टफोन और थोड़ी अक्ल चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि ये मज़ाक है, लेकिन आज की दुनिया में प्ले स्टोर एक नया करियर बन चुका है।
चलिए फिर, आसान भाषा में जान लेते हैं कि कैसे इसे कमाई का जरिया बनाया जा सकता है।

Google Play Store से पैसे कमाने के तरीके?
| तरीका | क्या करना होता है? | संभावित कमाई (प्रति माह) |
|---|---|---|
| ऐप डेवलपमेंट | खुद का ऐप बनाकर अपलोड करना | ₹10,000 – ₹2,00,000 |
| फ्रीलांसिंग ऐप्स | क्लाइंट्स के लिए प्रोजेक्ट करना | ₹5,000 – ₹1,00,000 |
| गेम्स खेलकर | गेम खेलकर कैश या रिवॉर्ड जीतना | ₹1,000 – ₹50,000 |
| ऐप रिव्यू लिखना | ऐप इंस्टॉल करके रिव्यू देना | ₹500 – ₹5,000 |
| प्रमोशन करना | रेफ़रल लिंक या वीडियो से डाउनलोड करवाना | ₹1,000 – ₹25,000 |
Also read – Ludo King Game Download – एक दोस्त की तरह समझो आसान भाषा में।
1. ऐप डेवलपमेंट: खुद का ऐप बनाकर अपलोड करो?
आपको बता दें कि बहुत से लोग अपना खुद का app बना कर पैसे कमा रहे है अगर आपके पास कोडिंग की थोड़ी सी भी समझ है, तो ऐप डेवलपमेंट आपके लिए जबरदस्त कमाई का ज़रिया बन सकता है। आप कोई छोटा-सा ऐप बनाकर गूगल प्ले स्टोर पर डाल सकते हैं और AdMob जैसे एड्स के ज़रिए कमाई कर सकते हैं। शुरू में ज़्यादा इनकम नहीं होगी, लेकिन जैसे-जैसे डाउनलोड बढ़ेंगे, आपकी कमाई भी बढ़ेगी। गेम्स, हेल्थ ऐप्स या टू-डू लिस्ट जैसे सिंपल आइडियाज से भी शुरुआत की जा सकती है। बस धैर्य और लगातार सुधार करते रहना जरूरी है।
- Firebase जैसे फ्री बैकेंड टूल्स से शुरुआती ऐप तैयार किए जा सकते हैं।
- ऐप की मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया और यूट्यूब पर डेमो वीडियो ज़रूर डालें।
- ऐप अपडेट और यूज़र फीडबैक को सीरियसली लें ताकि रेटिंग बेहतर हो।
Also read – Best Mobile Games India 2025 – जानिए इस साल के सबसे धमाकेदार गेम्स।
2. फ्रीलांसिंग ऐप्स: मोबाइल से ही क्लाइंट पकड़ो?
अपने जरूर देखा होगा कि प्लेस्टोर पर ऐसे बहुत से ऐप्स हैं जैसे Fiverr, Upwork और Freelancer, जहां आप अपने हुनर के बदले पैसे कमा सकते हैं। आप चाहे डिजाइनर हों या कंटेंट राइटर, इन प्लेटफॉर्म्स पर क्लाइंट मिल जाते हैं जो काम करवाते हैं और पेमेंट भी समय पर करते हैं। यह तरीका खास उन लोगों के लिए है जो फुल टाइम नौकरी नहीं करना चाहते पर स्किल रखते हैं। आप अपने काम को मोबाइल से ही पूरा कर सकते हैं और बिना बॉस के कमाई कर सकते हैं। बस प्रोफाइल अच्छी होनी चाहिए और काम समय पर देना जरूरी है
- Fiverr पर “Gig” बनाना सबसे आसान और तेज़ तरीका है काम पाने का।
- टॉप रेटेड फ्रीलांसर्स को बोनस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स भी मिलते हैं।
- डेली 1–2 घंटे काम करके भी अच्छी इनकम बनाई जा सकती है।
यह भी जानें- Meesho se Reselling करके पैसे कैसे कमाएं?
3. ब्लॉगिंग ऐप्स: अपनी बात से बना लो ब्रांड?
अगर आप लिखना जानते हैं और आपकी बातें लोगों को पसंद आती हैं, तो ब्लॉगिंग एक बढ़िया ऑप्शन है। WordPress, Medium जैसे ऐप्स पर आप अपने आर्टिकल्स डाल सकते हैं और AdSense या पार्टनर प्रोग्राम से कमाई कर सकते हैं। धीरे-धीरे जब लोग आपके कंटेंट को पढ़ने लगेंगे, तो व्यूज़ और इनकम दोनों बढ़ने लगेंगे। यह तरीका उन लोगों के लिए है जिन्हें एक्सप्रेशन आता है और कंटेंट में जान होती है। हां, इसमें थोड़ी मेहनत और धैर्य ज़रूरी है।
- Medium के Partner Program से हर 1000 व्यूज़ पर पैसे मिलते हैं।
- आप Voice से ब्लॉग लिखने के लिए Google Docs का मोबाइल वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ब्लॉग के साथ-साथ पिन्टरेस्ट और ट्विटर पर प्रमोशन से ट्रैफिक जल्दी आता है।
Also read – Zupee Se Paise Kamane Ka सच्चा तरीका: गेम खेलो, जेब भरो?
4. गेम्स खेलकर पैसे कमाना: मज़े भी और पैसे भी?
अब गेम सिर्फ टाइमपास नहीं, बल्कि कमाई का तरीका भी बन चुके हैं। प्ले स्टोर पर Winzo, Zupee जैसे ऐप्स हैं जहां आप गेम खेलकर कैश जीत सकते हैं। कई गेम्स में टॉर्नामेंट्स होते हैं जिनमें हिस्सा लेकर आप इनाम जीत सकते हैं। कुछ ऐप्स तो सिर्फ लॉगिन या रैफरल के भी पैसे देते हैं। हां, इसमें दिमाग से काम लेना ज़रूरी है ताकि गेम खेलने का मज़ा, घाटे में न बदल जाए। सही ऐप चुनें और लिमिट में खेलें।
- Zupee में क्विज़ जैसे गेम्स होते हैं, जो दिमाग तेज़ भी करते हैं और पैसे भी देते हैं।
- MPL जैसे ऐप में Paytm और UPI से तुरंत पैसे निकाले जा सकते हैं।
- रोज़ाना 1–2 घंटे गेम खेलकर ₹1000–₹2000 महीने तक कमाए जा सकते हैं।

5. ऐप प्रमोशन: सोशल मीडिया से पैसा बनाओ?
अगर आपके पास Instagram, YouTube या WhatsApp पर अच्छी फॉलोइंग है, तो आप ऐप प्रमोशन से भी पैसे कमा सकते हैं। बहुत से डेवलपर अपने नए ऐप को प्रमोट करवाने के लिए affiliate प्रोग्राम चलाते हैं। आप उनका लिंक शेयर करके हर डाउनलोड पर पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको बस थोड़ी समझ और सही ऑडियंस का पता होना चाहिए। जितना ज़्यादा ट्रस्ट होगा, उतनी ज़्यादा कमाई होगी।
ALSO READ – Facebook Se Paise Kaise Kamaye? पूरी जानकारी
- YouTube Shorts और इंस्टा रील्स से ऐप प्रमोशन जल्दी वायरल होता है।
- Affiliate मार्केटिंग ऐप्स जैसे EarnKaro इसमें मददगार हो सकते हैं।
- Referral लिंक को Telegram और Facebook ग्रुप्स में शेयर किया जा सकता है।
निष्कर्ष: गूगल प्ले स्टोर से पैसे कैसे कमाए?
तो दोस्तों, अब जब सारा फॉर्मूला आपके सामने है, तो मोबाइल को सिर्फ टाइमपास का जरिया मत समझो। प्ले स्टोर में ऐसे हज़ारों मौके छुपे हैं जिनसे आप अच्छी-खासी इनकम कर सकते हो। अगर आप थोड़ा स्मार्ट बनो, थोड़ा मेहनती बनो, तो आप भी इसी Play Store से अपनी कमाई शुरू कर सकते हो। ऐसे ही आसान और मजेदार तरीके जानने के लिए अगली बार भी यहीं आना। और हां, आर्टिकल अच्छा लगे तो किसी दोस्त को भेज देना – उसका भी भला हो जाएगा और साथ ही हमे कमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं।








