Hello Friends, आज हम आपको बताएंगे कि छठ पूजा 2025: ये मेहंदी डिज़ाइन बनाएंगे आपका लुक परफेक्ट? दोस्तों आपको बता दें कि छठ पूजा का नाम सुनते ही आपके मन में भक्ति, सादगी और रंगों की खूबसूरती एक साथ घूम जाती है। लेकिन यह त्योहार ज्यादातर गोरखपुर , बिहार , झारखंड , पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई हिस्सों मे मनाया जाता है दोस्तों यह एक त्योहार या पूजा नहीं बल्कि यह आस्था का उत्सव है।
इसके लिए महिलायें खास साड़ी पहनकर , बालों में फूल , अपने हाथों पर सुन्दर मेहंदी रचती है। क्योंकि छठ पूजा में मेहंदी सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि शुभता और पवित्रता का प्रतीक मानी जाती है।

छठ पूजा में मेहंदी का महत्व क्या और क्यों है?
दोस्तों आपको बता दें कि हाथों पर मेहंदी लगाना सिर्फ सुंदर दिखने के लिए नहीं , बल्कि यह छठ पूजा से जुड़ी एक पुरानी परंपरा और रस्म है मान्यता यह है कि मेहंदी के लाल रंग से सौभाग्य बढ़ता है और यह सूर्य देव को अर्पित पूजा का अहम हिस्सा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए मेहंदी रचाती हैं। आजकल लड़कियां भी ट्रेंडिंग डिज़ाइनों के साथ अपनी पारंपरिक झलक को मिलाकर एक शानदार फ्यूजन लुक तैयार करती हैं।
2025 के लिए ट्रेंडिंग छठ पूजा मेहंदी डिज़ाइन कौन सी है?
दोस्तों अगर आप इस बार छठ पूजा में अपने लुक को थोड़ा हटके बनाना चाहती हैं, तो कुछ नए डिज़ाइन ट्राय कर सकती हैं।
- सूर्य देव मेहंदी डिज़ाइन – इस डिज़ाइन में हथेली पर सूर्य देव का चेहरा, किरणें और पूजा के प्रतीक जैसे नारियल या थाली बनाए जाते हैं। यह सबसे पारंपरिक और शुभ डिज़ाइन माना जाता है।
- छठ घाट थीम डिज़ाइन – इसमें नदी, सूरज, डूबते हुए सूर्य और पूजा करती महिला की झलक दिखती है। यह पूरे फेस्टिव मूड को दर्शाता है।
- फुलवारी और पत्ती डिज़ाइन – जो महिलाएं सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, उनके लिए फूल-पत्तों वाला डिज़ाइन परफेक्ट रहता है।
- मंडला और अरेबिक टच – अगर आप मॉडर्न टच पसंद करती हैं, तो मंडला या अरेबिक पैटर्न का मेहंदी डिज़ाइन छठ पूजा में भी खूब फबता है।

मेहंदी को और गहरा और खूबसूरत कैसे बनाएं?
दोस्तों सबसे पहले आप यह जान लें कि छठ पूजा की मेहंदी तभी खूबसूरत लगेगी जब उसका रंग गहरा चढ़े। इसके लिए मेहंदी लगाने के बाद नींबू और चीनी का मिश्रण लगाएं, हाथों को पानी से तुरंत न धोएं, और रातभर मेहंदी ऐसे ही रहने दें। इसके अलावा, मेहंदी हटाने के बाद सरसों का तेल लगाने से उसका रंग और गहरा हो जाता है।
यह भी जाने – 2025 की New Mehndi Designs
Fact About: छठ पूजा 2025: ये मेहंदी डिज़ाइन बनाएंगे आपका लुक परफेक्ट?
- छठ पूजा में मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उतना शुभ माना जाता है।
- पुराने समय में महिलाएं खुद मेहंदी पीसकर लगाती थीं, जिससे उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी।
- कुछ जगहों पर माना जाता है कि मेहंदी की खुशबू से पूजा का वातावरण और भी पवित्र बनता है।
- छठ पूजा के मौके पर लाल और नारंगी रंग की मेहंदी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
- बिहार और यूपी की कुछ जगहों पर मेहंदी लगाते समय महिलाएं छठ मइया के गीत गाती हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।

आखिर में आपके लिए एक सलाह:
Friends अगर आप भी चाहती है कि छठ पूजा 2025 में आपका लुक सबसे अलग और परंपरिक दिखे , तो सही मेहंदी डिजाइन चुनना बहुत ही जरूरी है चाहे आप सिम्पल डिजाइन लगाएं या पूरे हाथ पर लगाएं, सबसे जरूरी है कि उसमे आपकी भक्ति और खुशी झलके। आखिर छठ मइया की पूजा सिर्फ नियमों से नहीं, दिल से की जाती है। तो दोस्तों अगर आपको भी यह डिजाइन पसंद आई हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं और साथ ही अपने घरवालों को जरूर शेयर करें।







