Online Paisa Kamane Wala Game लेकिन अब?

मेरे भाई, अगर आपने कभी Google पर “Online Paisa Kamane Wala Game”, “paisa kamane wala game” या “game khelkar paise kaise kamaye” सर्च किया है, तो आज भी पुराने आर्टिकल्स और यूट्यूब वीडियोस आ जाते हैं। उनमें Zupee, WinZO, MPL, Dream11 जैसे नाम दिखते हैं और लोग बताते हैं कि इन पर पैसे लगाकर खेलो और जीत कर कैश निकाल लो।

मैं खुद कुछ साल पहले इन सर्च में फंसा था। पुरानी वीडियोस देख-देख के लगता था कि ये तरीका अभी भी चल रहा है। लेकिन हकीकत अब पूरी तरह बदल चुकी है।

Online Paisa Kamane Wala Game लेकिन अब

2025 में भारत में Promotion and Regulation of Online Gaming Act आया। इस कानून ने साफ कर दिया कि कोई भी ऑनलाइन गेम जिसमें पैसे जमा करके या स्टेक लगाकर पैसे जीतने की उम्मीद हो चाहे वो स्किल का हो, चांस का हो या दोनों का मिक्स — वो अब अलाउड नहीं है। सिर्फ गेम चलाना ही नहीं, उसका विज्ञापन करना, प्रमोट करना या किसी भी तरह से मदद करना भी प्रतिबंधित है।

इसी वजह से जो प्लेटफॉर्म पहले real-money गेमिंग चलाते थे, उन्होंने अपने कैश कॉन्टेस्ट बंद कर दिए।

जिन प्लेटफॉर्म्स पर पहले पैसा कमाने वाले फॉर्मेट चलते थे

Zupee Ludo
बहुत लोग Ludo खेलकर पैसे कमाने की बात करते थे और Zupee का नाम सबसे पहले आता था। एंट्री फीस देकर कैश गेम्स खेलने का ऑप्शन था। लेकिन 21 अगस्त 2025 से कंपनी ने real-money गेम्स बंद कर दीं। अब सिर्फ फ्री-टू-प्ले गेम्स बचे हैं। पुराने आर्टिकल देखकर अगर कोई अभी भी “Zupee से पैसे कैसे कमाएं” सर्च कर रहा है, तो वो पुरानी बातें पढ़ रहा है।

WinZO
WinZO पर भी कई तरह के गेम्स थे और real-money वाले फॉर्मेट काफी पॉपुलर थे। 2025 के कानून के बाद कंपनी ने भारत में अपने money-based ऑपरेशन्स बंद कर दिए। पुरानी जानकारी को आज की स्थिति मानकर चलना गलत होगा।

MPL (Mobile Premier League)
MPL भी एक बड़ा नाम था। यहां कैश-बेस्ड गेम्स और कॉम्पिटिशन चलते थे। 21 अगस्त 2025 को ही कंपनी ने घोषणा की कि money-involving ऑफरिंग्स सस्पेंड कर दी गई हैं। नए डिपॉजिट बंद कर दिए गए और यूजर्स को अपना बैलेंस निकालने की सुविधा दी गई।

Dream11
ये शायद सबसे ज्यादा पहचाना जाने वाला नाम रहा। क्रिकेट और दूसरे स्पोर्ट्स के फंतासी कॉन्टेस्ट में पैसे लगाकर पार्टिसिपेट करने का चलन था। कानून आने के बाद Dream11 ने पेड कॉन्टेस्ट बंद कर दिए और फ्री-टू-प्ले सोशल गेमिंग की तरफ शिफ्ट हो गए। अब पुरानी वीडियोस में जो कैश कॉन्टेस्ट दिखते हैं, वो फॉर्मेट मौजूद नहीं है।

My11Circle
ये भी फंतासी स्पोर्ट्स का जाना-माना प्लेटफॉर्म था। यहां भी real-money कॉन्टेस्ट चलते थे। 2025 में इन्होंने भी money gaming सर्विसेज सस्पेंड कर दीं।

असल में क्या हुआ?

लोग अक्सर कहते हैं कि “ये 5 गेम्स भारत में बैन हो गए”। लेकिन कानूनी भाषा में ज्यादा सही बात ये है कि इनके online money gaming यानी पैसे लगाकर खेलने वाले फॉर्मेट्स बंद या सस्पेंड हो चुके हैं।

सरकार के अनुसार कोई भी ऑनलाइन गेम जिसमें पैसे या मौद्रिक स्टेक लगाकर पैसे या कोई और फायदा पाने की उम्मीद हो, वो online money game कहलाता है। कानून स्किल और चांस के बीच कोई अलग छूट नहीं देता।

2026 में जो रूल्स लागू हुए, उन्होंने online money games को free-to-play सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स से अलग कैटेगरी में रखा है। मतलब हर ऑनलाइन गेम बैन नहीं है। फ्री गेम्स, ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स पर वही सख्ती नहीं है।

तो अब “गेम खेलकर पैसे कैसे कमाएं” वाला तरीका बचा है?

अगर तुम्हारा मतलब ये है कि पैसे डिपॉजिट करो, स्टेक लगाओ और जीतकर कैश निकाल लो — तो भारत में ये अब कानूनी तौर पर सही तरीका नहीं रह गया है। पुरानी यूट्यूब वीडियोस देखकर किसी पुराने कैश गेम को दोबारा इस्तेमाल करने की कोशिश करना भी ठीक नहीं है। क्योंकि कानून सिर्फ गेम चलाने पर नहीं, उसके प्रमोशन और फैसिलिटेशन पर भी पाबंदी लगाता है।

एक नजर में पुरानी और नई स्थिति

प्लेटफॉर्मपहले क्या थाअब क्या है
ZupeeReal-money Ludo फॉर्मेट्समनी गेम्स बंद, फ्री गेम्स चल रहे हैं
WinZOReal-money गेमिंगमनी-बेस्ड ऑपरेशन्स बंद
MPLकैश-बेस्ड गेमिंगमनी ऑफरिंग्स सस्पेंड
Dream11पेड फंतासी कॉन्टेस्टपेड कॉन्टेस्ट बंद
My11CircleReal-money फंतासी कॉन्टेस्टमनी गेमिंग सर्विसेज सस्पेंड

भाई आपके लिए मेरी आखिरी सलाह:

भाई, इंटरनेट पर पुरानी जानकारी बहुत ज्यादा है। स्क्रीनशॉट्स, पुरानी वीडियोस और 2023-24 के आर्टिकल्स अभी भी टॉप पर आ जाते हैं। लेकिन कानून बदल चुका है। Zupee, WinZO, MPL, Dream11 और My11Circle जैसे प्लेटफॉर्म्स पर जो real-money फॉर्मेट कभी चलते थे, वो अब बंद हैं।

इसलिए “Paisa Kamane Wala Game” सर्च करते समय सिर्फ पुरानी बातों पर भरोसा मत करो। मौजूदा नियमों को जरूर चेक करो।

भाई आप ये भी चेक करो — चिड़िया वाला गेम क्या है? कैसे खेल जाता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *