मेडिटेशन (Meditation) से आप अपने जीवन में कैसे बदलाव ला सकते हैं। | Meditation के क्या क्या लाभ हैं? 

दोस्तों आज की इस आर्टिकल पोस्ट में हम बात करने वाले हैं मेडिटेशन (Meditation) के बारे में। आज के समय में लोग अपने दैनिक जीवन में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि उनके पास अब इतना भी समय नहीं है कि वह अपनी सेहत के लिए कुछ एक्स्ट्रा टाइम निकाल सके। काम में इतनी व्यस्तता के कारण अपने आप के लिए समय ना निकल पाने से लोगों को दैनिक जीवन में शारीरिक समस्याएं आने लगते हैं जैसे की लोगों में मानसिक तनाव बढ़ता जाता है और वो ओवरथिंकिंग की वजह से अपने आप में ही डिस्टर्ब रहने लगते हैं। ऐसे ही और भी कई सारी समस्याएं उत्पन्न होती हैं जब आप अपनी सेहत के लिए थोड़ा सा भी टाइम नहीं निकाल पाते हैं। 

अगर आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे ही उपाय के बारे में बताने वाले हैं जिससे कि आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और वह उपाय है, मेडिटेशन (Meditation) का यानी ध्यान। अब आगे हम आपको मेडिटेशन (Meditation) से जुड़ी विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे जैसे की मेडिटेशन से क्या-क्या लाभ हैं? और मेडिटेशन (Meditation) कैसे किया जाता है? तो आईए जानते हैं Meditation यानी ध्यान से संबंधित आपको क्या-क्या महत्वपूर्ण जानकारियां होनी चाहिए।

Meditation

#. Meditation (मेडिटेशन) क्या है?

जब लोग पहली बार मेडिटेशन शब्द सुनते हैं तो उनके मन में से जुड़े काफी सारे सवाल उत्पन्न होते हैं जैसे कि मेडिटेशन क्या है? या मेडिटेशन का क्या अर्थ है? आदि। हम आपको बता दें कि  Meditation का सीधा मतलब होता है “ध्यान”।

काफी सारे लोग Meditation को लेकर “Meditation in Hindi language” ये सवाल सर्च करते हैं। यदि आपका भी यही सवाल था तो इसका सीधा जवाब है “ध्यान” जो की एक मानसिक व्यायाम है। इससे आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं। आजकल देखा जाए तो अधिकतर लोगों की जीवन शैली तनावपूर्ण जीवन शैली बन चुकी है। लेकिन अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप Meditation का सहारा ले सकते हैं यह काफी आसान और फायदेमंद क्रिया है। मेडिटेशन कई प्रकार का होता है अब हम आपको इसके प्रकार बताएं।

यह आर्टिकल भी पढ़ें – सूर्य नमस्कार करने से क्या क्या लाभ मिलते हैं? सूर्य नमस्कार कैसे करें?

#. Meditation (मेडिटेशन) कितने प्रकार का होता है?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि Meditation (मेडिटेशन) भी कई प्रकार का हो सकता है जैसे की–

1. Mindfulness meditation (माइंडफुलनेस मेडिटेशन)

2. Spiritual meditation (आध्यात्मिक मेडिटेशन)

3. Mantra meditation (मंत्र मेडिटेशन)

#1. Mindfulness meditation (माइंडफुलनेस मेडिटेशन) :

अगर आपको वर्तमान में जागरूकता को लेकर कोई परेशानी है या आप वर्तमान में जागरूक नहीं हो पा रहे हैं तो फिर आप माइंडफुलनेस मेडिटेशन के जरिए अपने आप को वर्तमान में जागरूक और उपस्थित रह सकते हैं। यह मेडिटेशन आपको अपने आप में सतर्क और सचेत बना देता है। और माइंडफुलनेस मेडिटेशन की खास बात यह है कि इसे आप कहीं भी कभी भी कर सकते हैं।

#2. Spiritual meditation (आध्यात्मिक मेडिटेशन) : 

यह मेडिटेशन हिंदू और ईसाई धर्म का प्रसिद्ध Meditation माना जाता है इस मेडिटेशन का उपयोग लोग अपने ईश्वर के साथ गहरा संबंध स्थापित करने में करते हैं। आध्यात्मिक मेडिटेशन में आप मौन बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें और आपका हर एक विचार आपकी सांसों पर केंद्रित होना चाहिए।

#3. Mantra meditation (मंत्र मेडिटेशन) :

दोस्तों मंत्र का मतलब यही होता है कि अपने “मन को मुक्त” करना यानी अपनी “सोच को मुक्त” करना। यदि आप अपने जीवन में नकारात्मक विचारों से परेशान रहते हैं तो आप मंत्र मेडिटेशन के जरिए इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

# Meditation (मेडिटेशन) के क्या क्या लाभ हैं?

जैसा कि हमने ऊपर के पैराग्राफ में बताया है कि मेडिटेशन एक प्रकार का मानसिक व्यायाम है जिसके जरिए आप अपने जीवन की मानसिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं मेडिटेशन से आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

. मेडिटेशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए आप अपने मानसिक तनाव को दूर कर सकते हैं।

. अगर आपको नींद आने में कोई परेशानी है तो आप मेडिटेशन करके अपने मस्तिष्क को शांत कर सकते हैं इससे आप अच्छी नींद ले सकते हैं।

. अगर आपको डिप्रेशन, एंजायटी और निराशा जैसी मानसिक समस्याएं हैं तो आप मेडिटेशन के जरिए इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

. जब आप Meditation का नियमित रूप से अभ्यास करते हैं तो यह आपके Anxiety डिसऑर्डर के लक्षणों को भी काम कर सकता है।

. अगर आप मानसिक तौर पर अपने आप को अशांत महसूस करते हैं। तो मेडिटेशन के जरिए आप अपने मन को शांत कर सकते हैं।

. Meditation आपके एजिंग प्रोसेस को भी धीमा कर देता है और आपको जवां बने रहने में मदद करता है।

. जैसा कि आप जानते हैं मेडिटेशन एक मानसिक व्यायाम है जो आपको मानसिक तौर पर और भी कई सारी समस्याओं से छुटकारा पाने में सहायता करता है। 

निष्कर्ष : Meditation in Hindi language 

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी प्रकार की मानसिक समस्याओं से घिरा हुआ। और हर कोई इन मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहता है अगर आप भी इसी दौर से गुजर रहे हैं तो आप इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए Meditation का सहारा ले सकते हैं। 

और इस आर्टिकल पोस्ट के जरिए Meditation (मेडिटेशन) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

FAQ : About Meditation in Hindi language

Q1. Meditation (मेडिटेशन) करने की सही टाइमिंग क्या है?

Ans. Meditation की की खास बात यही है कि इस व्यायाम को आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप मेडिटेशन सुबह के समय करते हैं तो इसे और भी उचित माना जाता है।

Q2. आप दिन में Meditation (मेडिटेशन) कितनी बार कर सकते हैं?

Ans. योग की तरह ही आप दिन में मेडिटेशन एक या दो बार कर सकते हैं लेकिन इसका अच्छा फायदा तभी मिलता है जब आप इसका अभ्यास नियमित रूप से करते हैं।

Q3. क्या मेडिटेशन का नियमित अभ्यास करने से मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है? 

Ans. जैसा कि आपको पहले भी बताया गया है कि मेडिटेशन (Meditation) एक प्रकार का मानसिक व्यायाम है। अगर आप इसका नियमित रूप से अभ्यास करते हैं तो आप अधिक से अधिक मानसिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *