लूडो गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए: खेल भी, मस्ती भी और कमाई?

नमस्कार दोस्तों,आपको बता दें कि आप जब भी घर में फैमिली टाइम की बात आती है तो लूडो सबसे पहली पसंद बन जाता है। बचपन से लेकर आज तक लूडो ने हमें कभी बोर नहीं किया , चार गोटियां, एक पांसा और वो जोश जब कोई अपनी गोटी काट देता था अपको बता दे कि पहले यह सब सिर्फ टाइमपास के लिए होता था गोटी काटने पर तकरार, जीतने पर हंसी-ठिठोली, बस। लेकिन अब उसी लूडो को थोड़ा स्मार्ट तरीके से खेलने पर असली पैसे कमाए जा सकते हैं। आजकल हर दूसरा बंदा मोबाइल पर गेम खेलता ही है  तो क्यों न वही गेम थोड़ा दिमाग लगाकर पैसे कमाने के काम भी आए।

 यही वजह है कि लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं लूडो गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए। तो चलिए बात करते हैं कि लूडो से पैसा कैसे निकलेगा और घर बैठे जेब कैसे भरेगी।

लूडो गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए खेल भी, मस्ती भी और कमाई

1. भरोसेमंद ऐप चुनना: पहला कदम सबसे पक्का?

लूडो खेलने के लिए पहला और सबसे जरूरी काम है सही ऐप ढूंढना। अब सोचो, आप कितनी मेहनत से गेम जीतते हो, पैसे बनते हैं  लेकिन अगर ऐप ही भरोसेमंद नहीं निकला तो सब गया पानी में, Play Store में हजारों ऐप्स दिखेंगे  लेकिन सबके सब सही नहीं होते। कुछ तो नकली होते हैं, जो बस आपका डेटा या पैसा खा जाएंगे। इसलिए हमेशा वही ऐप डाउनलोड करना चाहिए, जिसके रिव्यू अच्छे हों, लोग पहले से खेल रहे हों और जिसके पेमेंट ऑप्शन बिल्कुल ट्रस्टेड हों।

कई लोग सिर्फ ज्यादा बोनस देखकर किसी भी ऐप में चले जाते हैं , बाद में ना बोनस निकलता है, ना जीते हुए पैसे। सही तरीका यह है कि पहले ऐप के रिव्यू पढ़ो, 4+ स्टार्स हो तो ही भरोसा करो, Paytm या UPI से पैसे निकालने का ऑप्शन जरूर देखो और हो सके तो किसी दोस्त से भी पूछ लो जो पहले से खेल रहा हो। सही ऐप मतलब सही शुरुआत और शुरुआत ही तो आधी जीत होती है।

ध्यान में रखें:

  • बिना रिव्यू पढ़े कोई भी नया ऐप डाउनलोड न करें।
  • जितना पुराना और पॉपुलर ऐप होगा, उतना सुरक्षित होगा।
  • UPI और Paytm पेमेंट वाला ऐप सबसे बेस्ट रहता है।
  • बोनस के लालच में किसी अनजाने ऐप में पैसे न डालें।

Also read – 2025 Winzo Gold से पैसें कैसे कमाएं। पूरी जानकारी आसान भाषा में।

2. लूडो में किस्मत के साथ थोड़ी चालाकी भी जरूरी?

लूडो भले ही ‘भाग्य का खेल’ कहलाता हो लेकिन यहां चालाकी और टाइमिंग का भी बड़ा रोल है। जब आप पैसे लगा रहे हो तो सिर्फ किस्मत पर छोड़ देना सही नहीं है। कई लोग 6 आने पर बिना सोचे बस गोटियां खोलते जाते हैं  लेकिन असली खिलाड़ी वो है जो हर मूव पर नजर रखे। गोटी को कहां ले जाना है, कब सेफ जोन में रोकना है, कब किसी की गोटी काटनी है  ये सब दिमाग से होता है।

तो दोस्तों अक्सर लोग जल्दबाजी में गलती कर बैठते हैं और हार जाते हैं। थोड़ा धैर्य रखो – विरोधी क्या चाल चल रहा है, कहां मौका है – सब देखो। सही चाल वक्त पर खेलने वाला बंदा हमेशा जीतता है। यही छोटी-छोटी ट्रिक हैं, जो लूडो को मजेदार भी बनाती हैं और जेब भी भर देती हैं।

थोड़ी चालाकी की बातें:

  • शुरू में एक नहीं, ज्यादा गोटियां खोलो ताकि ऑप्शन रहें।
  • सेफ जोन पर हमेशा नजर रखो, वहीं रुक जाओ जहां कटने का डर कम हो।
  • विरोधी कब गलती करेगा बस इसी पर नजर टिकाए रखो।
  • मौका मिलते ही काटो, तभी गेम में बढ़त बनती है।

Also read – Best Paise Kamane Wala Game: अब गेम खेलो और पैसे कमाओ?

3. बोनस और रिफरल: गेम खेलो, दोस्त जोड़ो, कमाई बढ़ाओ?

लूडो ऐप्स में असली मजा तब आता है जब फ्री में भी कमाई हो। ज्यादातर टॉप लूडो ऐप नए यूजर को वेलकम बोनस देते हैं यानी बिना अपनी जेब से एक पैसा लगाए आप पहला गेम खेल सकते हो। इसके अलावा कई ऐप्स रेफरल का भी ऑप्शन देते हैं मतलब अपने दोस्त को लिंक भेजो, वो ऐप डाउनलोड करेगा और खेलेगा तो आपको रेफरल बोनस मिलेगा।

कई बार लोग फ्री टर्नामेंट्स मिस कर देते हैं  यह सबसे आसान तरीका है गेमिंग स्किल बढ़ाने और थोड़ी कमाई करने का। हारोगे तो नुकसान कुछ नहीं, जीतोगे तो पैसे आपके। शुरू में फ्री टर्नामेंट्स और बोनस ऑफर से ही कॉन्फिडेंस बनता है और धीरे-धीरे असली कैश गेम्स में भी हाथ साफ होता है।

बोनस के फायदे:

  • वेलकम बोनस से फ्री में गेम स्टार्ट करो।
  • दोस्तों को रेफरल लिंक भेजकर कमाई बढ़ाओ।
  • फ्री टर्नामेंट्स में हिस्सा लेना कभी मत छोड़ो।
  • बोनस कब और कैसे निकालना है, शर्तें जरूर पढ़ लेना।

Also read – Helicopter Wala Game: बच्चों और बड़ों का फेवरेट गेम

4. जीते हुए पैसे को तुरंत निकाल लेना ही समझदारी है?

अगर मान लो आपने खूब मेहनत की, गेम खेला और अच्छा पैसा जीता लेकिन उसी पैसे को ऐप में छोड़ दिया तो खतरा बढ़ जाता है। कई बार लोग सोचते हैं  ‘थोड़ा और खेल लेते हैं, पैसे डबल कर लेंगे’  और फिर सब हार जाते हैं। इससे अच्छा है कि जीतते ही तुरंत Paytm या बैंक अकाउंट में पैसा निकाल लो।

सबसे पहले यह जान लो कि हर ऐप में मिनिमम विड्रॉल लिमिट होती है  जैसे 100, 200 या 500 रुपये। उतनी रकम होते ही पेमेंट का बटन दबा दो  पैसे अपने अकाउंट में, मजा भी अपना।  यह आदत डाल लो कि जीत का हिस्सा तुरंत निकालोगे  इससे लॉस का खतरा भी कम और जेब भी सेफ।

पैसा निकालने के टिप्स:

  • गेम खत्म होते ही अकाउंट बैलेंस चेक करो।
  • मिनिमम लिमिट होते ही पेमेंट निकाल लो।
  • UPI, Paytm या बैंक ट्रांसफर  जो सबसे आसान हो वही चुनो।
  • गलत डिटेल डालने से पैसा फंस सकता है ध्यान से भरो।
लूडो गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए: खेल भी, मस्ती भी और कमाई?

5. लिमिट बनाकर खेलो: 

लूडो खेलने में मजा आता है, टाइमपास भी होता है  लेकिन ज्यादा खेलने में कभी-कभी जेब भी खाली हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि गेमिंग को लिमिट में रखो। रोज कितना टाइम देना है, कितने पैसे लगाना है यह सब पहले से तय कर लो। कई बार हारने के बाद गुस्सा आता है  ‘अब डबल लगाकर जीत लेंगे’  यहीं सबसे बड़ा नुकसान होता है।

इसलिए स्मार्ट प्लेयर वही है जो लिमिट बनाकर चले। गेम से मजा भी मिले, जेब में पैसे भी आए और बाकी काम भी न रुके, बस यही सही तरीका है।

लिमिट में कैसे खेलें:

  • रोजाना 1-2 घंटे से ज्यादा गेमिंग में न लगाएं।
  • जेब में जितना फालतू पैसा हो, उतना ही दांव पर लगाएं।
  • हारने के बाद तुरंत गेम में दोबारा पैसे न झोंकें।
  • गेम के साथ बाकी कामों को भी नजरअंदाज न करें।

यह भी जानें- Real cash withdrawal games?

निष्कर्ष: लूडो खेलो, पैसे कमाओ और मस्त रहो

अब लूडो सिर्फ टाइमपास नहीं रहा, थोड़ी चालाकी और सही ऐप से यह गेम अच्छी कमाई भी करवा सकता है। बस ऐप सही चुनना है, खेलते वक्त स्मार्ट रहना है, जीतते ही पैसे निकालने हैं और लिमिट बनाकर चलना है। यह छोटी-छोटी बातें ही लूडो को टाइमपास से पैसा कमाने वाली मशीन बना देती हैं।

अगर यह बातें आपको काम की लगी हों तो अपने दोस्तों को भी बताओ ताकि वो भी गोटियां घुमाएं और पैसे कमाएं। और हां, ऐसे और आसान तरीके, मजेदार गेम्स और स्मार्ट कमाई की ट्रिक के लिए हमारी वेबसाइट पर बार-बार आना मत भूलना अगली बार फिर मिलते हैं एक नए गेमिंग आईडिया के साथ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *