कौन से गेम्स बैन होंगे भारत में | क्या Dream11, My11Circle जैसे गेम्स बैन हो जाएंगे?

नमस्कार दोस्तों , जैसा कि आप देख पा रहे हैं कि भारत सरकार ने गेमिंग इंडस्ट्री के लिए एक बिल लेकर आई है जिसमे वो सारे गेम्स पर बैन लगाएगी जो fantasy apps या betting को प्रमोट करते है इस बिल के हिसाब उन सभी apps को बन कर देगी।

भारत में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज अब हर घर तक पहुँच चुका है। पहले लोग मोबाइल गेम्स को सिर्फ टाइमपास मानते थे, लेकिन अब Dream11, My11Circle, MPL और PokerBaazi जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इसे पैसे कमाने का जरिया भी बना दिया है। लाखों लोग फैंटसी क्रिकेट और फैंटसी फुटबॉल खेलकर रोजाना अपनी किस्मत आजमाते हैं और कई लोग तो सच में बड़ी कमाई भी कर लेते हैं।

लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि सरकार का नया ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 भारत में लागू होने के बाद इन गेम्स का क्या होगा। क्या वाकई Dream11 बैन भारत में सच हो जाएगा या सरकार सिर्फ जुआ और सट्टेबाजी जैसे गेम्स पर सख्ती करेगी?

कौन से गेम्स बैन होंगे भारत क्या Dream11, My11Circle जैसे गेम्स बैन हो जाएंगे

ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 भारत में क्यों आया यह कानून?

दोस्तों , आपको बता दें कि ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार की नजर नई नहीं है। पिछले कुछ सालों में लगातार ऐसे केस सामने आए हैं जहाँ लोग रियल मनी गेम्स में पैसा हारकर कर्ज में डूब गए। कई बार तो ऑनलाइन गेमिंग की लत इतनी बढ़ गई कि परिवारिक झगड़े और आत्महत्या तक की नौबत आ गई। सरकार को लगा कि अब बिना कानून बनाए इस पर कंट्रोल करना मुश्किल है। इसी वजह से 2025 में एक नया ऑनलाइन गेमिंग बिल लाने की घोषणा हुई। इस बिल का मकसद साफ है जहां स्किल की जरूरत हो उन गेम्स को सपोर्ट करना और जहां सिर्फ किस्मत या जुए का खेल हो, उन्हें रोकना।

ऑनलाइन गेमिंग बिल प्रावधान – इसमें क्या-क्या होगा?

दोस्तों आप सबसे पहले यह जान लें कि इस बिल में क्या लिखा है तो आपको बता दें कि इस बिल में साफ लिखा गया है कि जिन गेम्स में सिर्फ किस्मत का रोल होता है और जिनमें पैसे लगाकर खेला जाता है, उन्हें गैर-कानूनी माना जाएगा। यानी रियल मनी गेम्स कानून के तहत ऐसे गेम्स पर पूरी तरह रोक लगेगी। दूसरी तरफ, अगर कोई गेम स्किल-बेस्ड है जैसे ई-स्पोर्ट्स, तो उसे बढ़ावा मिलेगा। सरकार का प्लान है कि नॉन-मनी गेम्स प्रमोट किए जाएं और स्किल गेम्स को बढ़ावा मिले। यानी PUBG, Free Fire, FIFA या BGMI जैसे गेम्स को ई-स्पोर्ट्स कैटेगरी में लाकर टूर्नामेंट्स कराए जाएंगे, लेकिन Dream11 या My11Circle जैसे प्लेटफॉर्म्स को अपने बिज़नेस मॉडल में बदलाव करना पड़ सकता है।

कौन से गेम्स बैन होंगे भारत में?

यह सबसे बड़ा सवाल है जो हर गेमर और यूज़र के दिमाग में घूम रहा है। असल में इस बिल का टारगेट वो गेम्स हैं जिनमें लोग बिना सोचे-समझे पैसे लगाते हैं और फिर नुकसान उठाते हैं। यानी ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी, कैसिनो गेम्स, रमी, और ऐसे सारे प्लेटफॉर्म्स जहां जीत पूरी तरह किस्मत पर निर्भर है, उन्हें सीधे बैन किया जाएगा। वहीं, फैंटसी स्पोर्ट्स बैन भारत को लेकर अभी भी कन्फ्यूजन है। सरकार मानती है कि इन गेम्स में स्किल भी शामिल है, लेकिन चूंकि इसमें पैसे लगाने की बात आती है, इसलिए हो सकता है कि इन पर सख्ती की जाए या इनके नियम बदले जाएं।

Also read – Online Gaming Bill 2025: Complete Ban on Real Money Games in India

क्या Dream11 और My11Circle जैसे गेम्स बंद होंगे?

दोस्तों आपको बता दें कि सबसे ज्यादा चर्चा यहीं पर है। Dream11 और My11Circle हमेशा से खुद को स्किल-बेस्ड गेम्स कहते आए हैं। उनका कहना है कि जीत-हार सिर्फ किस्मत से तय नहीं होती बल्कि खिलाड़ी की नॉलेज, गेम एनालिसिस और टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करती है। लेकिन सरकार को चिंता है कि इन गेम्स में भी लोग रियल मनी गेम्स के नाम पर बहुत ज्यादा पैसे गवा रहे हैं। इसलिए हो सकता है कि इन्हें पूरी तरह बैन करने के बजाय इनके रूल्स बदले जाएं। यानी आप इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल तो कर पाएंगे, लेकिन शायद पहले जैसे पैसे लगाकर खेलने का मौका न मिले।

ई-स्पोर्ट्स और स्किल-बेस्ड गेम्स को मिलेगा बढ़ावा?

इस बिल की एक अच्छी बात यह है कि सरकार ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना चाहती है। जैसे Free Fire, BGMI, PUBG, FIFA जैसे गेम्स को ई-स्पोर्ट्स की कैटेगरी में रखकर टूर्नामेंट्स और इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को अपने टैलेंट के दम पर पहचान और प्राइज मनी दोनों मिलेंगे। मतलब ये कि अगर आप अच्छे गेमर हैं तो आपके लिए रास्ते खुले रहेंगे, लेकिन अगर आप सिर्फ पैसे लगाकर फैंटसी गेम्स में किस्मत आजमाते थे, तो वहां मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कौन से गेम्स बैन होंगे भारत | क्या Dream11, My11Circle जैसे गेम्स बैन हो जाएंगे?

ऑनलाइन गेमिंग नुकसान – सरकार क्यों सख्त हो रही है?

दोस्तों , सरकार की सख्ती की असली वजह यही है कि ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बहुत से परिवारों को नुकसान पहुँचाया है। कई बार बच्चे बिना बताए पैरेंट्स के पैसे खर्च कर देते हैं। कई युवा कर्ज लेकर खेलते हैं और फिर जब हार जाते हैं तो तनाव में आ जाते हैं। यह सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक समस्या भी बन गई है। सरकार चाहती है कि इस लत पर कंट्रोल किया जाए और लोगों को सुरक्षित तरीके से गेमिंग का मजा मिले।

Fact About: ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े?

  1. भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री का मार्केट 2025 तक 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का होने वाला है।
  2. Dream11 ने IPL के दौरान एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा यूज़र्स को एक्टिव देखा है।
  3. भारत में सबसे ज्यादा फैंटसी गेम्स खेलने वाले लोग 18 से 30 साल की उम्र के बीच हैं।
  4. चीन और अमेरिका जैसे देशों में पहले से ही रियल मनी गेम्स पर कड़ी रोक है।
  5. ई-स्पोर्ट्स को 2023 में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर स्पोर्ट्स की कैटेगरी में डाल दिया है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल क्या है?

Q1. क्या Dream11 बैन भारत में सच होगा?
अगर ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होता है तो Dream11 को अपना मॉडल बदलना पड़ सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से बैन होगा या नहीं, यह सरकार के आखिरी फैसले पर निर्भर करेगा।

Q2. क्या MPL बैन भारत में होगा?
MPL जैसे प्लेटफॉर्म्स जिनमें पैसे लगाकर खेला जाता है, उन्हें बैन किया जा सकता है या फिर उनके बिज़नेस मॉडल को बदलना होगा।

Q3. क्या PokerBaazi जैसे कार्ड गेम्स पर रोक लगेगी?
जी हाँ, PokerBaazi जैसे गेम्स जिनमें रियल मनी इन्वॉल्व होती है, उन पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Q4. ई-स्पोर्ट्स गेम्स जैसे PUBG और Free Fire भी बैन होंगे?
नहीं, ई-स्पोर्ट्स गेम्स को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि ये स्किल-बेस्ड गेम्स हैं और सरकार इन्हें प्रमोट करना चाहती है।

Q5. ऑनलाइन गेमिंग बिल कब लागू होगा?
संभावना है कि 2025 के आखिर तक या 2026 की शुरुआत में यह बिल लागू हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *