गेम खेलों पैसा कमाओ लेकिन अब क्या हालत है भाई?

मेरे भाई आपको, अगर आज भी “गेम खेलों पैसा कमाओ” या “गेम खेलो पैसा कमाओ” सर्च करोगे तो इंटरनेट पर ढेर सारी पुरानी बातें निकल आएंगी। कहीं पुराने ऐप्स के स्क्रीनशॉट होंगे, कहीं YouTube वीडियो में कोई बता रहा होगा कि कौन सा गेम सबसे ज्यादा पैसा देता है। देखने में लगता है जैसे अभी भी सब चालू है। लेकिन थोड़ा रुककर सोचो—जो चीज़ दो-तीन साल पहले चल रही थी, वो आज भी वैसी ही है क्या?

भारत में ऑनलाइन मनी गेमिंग को लेकर 2025 में बड़ा कानूनी बदलाव आया। अगस्त 2025 में Promotion and Regulation of Online Gaming Act पास हो गया और 1 मई 2026 से उसके नियम भी लागू हो चुके हैं। अब हालात पहले जैसे नहीं रहे।

गेम खेलों पैसा कमाओ

मेरे भाई पहले ये इतना क्यों चल रहा था? और अब ऐसा क्या हो गया भाई जो नहीं चल रहा है?

एक समय ऐसा था जब लोग मोबाइल पर लूडो, फैंटेसी स्पोर्ट्स, कार्ड गेम्स खेलते थे और साथ में पैसा भी जीतने की उम्मीद रखते थे। कई प्लेटफॉर्म पर पेड कॉन्टेस्ट और रियल मनी वाले गेम चल रहे थे। इसलिए “गेम खेलकर पैसे कैसे कमाए”, “पैसा कमाने वाला गेम ऐप”, “लूडो खेलो पैसे कमाओ” जैसे सर्च बहुत होते थे। लोग वाकई इन ऐप्स पर पैसे लगाकर खेल रहे थे।

अब उन पुराने 5 नामों का क्या हुआ? जो ये भाई मेरे App बहुत चला करते थे भाई

अगर पुराने वीडियो देखोगे तो ये नाम बार-बार आएंगे:

पहले चलने वाले 5 Apps जो की लोगों की जुबान पर थे भाई

Appपहले क्या होता था?अब क्या स्थिति है?
ZupeePaid Ludo और दूसरे skill-based money gamesReal-money formats बंद, अब free-to-play games उपलब्ध हैं।
MPLअलग-अलग games में पैसे वाले contestsIndia में cash/online money games बंद हैं; free-to-play gaming पर focus है।
Dream11पैसे वाले fantasy contestsPaid contests बंद करके free-to-play social gaming की ओर बदलाव किया गया।
My11CircleCash fantasy contestsअगस्त 2025 में cash games बंद किए गए; practice games उपलब्ध रह सकते हैं।
WinZOMoney-based games और contests2025 के कानून के बाद real-money gaming offerings बंद/हटाई गईं।

1. Zupee मेरे भाई आप ये समझो कि ये Apps पहले लोगों की जुबान पर था भाई


लूडो और कुछ स्किल बेस्ड गेम्स के लिए काफी पॉपुलर था। 21 अगस्त 2025 से पहले रियल मनी वाले फॉर्मेट चल रहे थे। अब कंपनी खुद अपनी शर्तों में साफ लिखती है कि उस तारीख के बाद रियल-मनी गेम्स बंद कर दिए गए हैं। अब फ्री-टू-प्ले गेम्स की तरफ शिफ्ट हो गए हैं।

2. MPL


ये भी बड़ा नाम था। अलग-अलग गेम्स के पैसे वाले कॉन्टेस्ट चलते थे। 21 अगस्त 2025 को MPL ने खुद घोषणा की कि भारत में मनी से जुड़े सारे गेमिंग ऑफरिंग सस्पेंड कर दिए गए हैं। नए डिपॉजिट बंद, ऑनलाइन मनी गेम्स अब उपलब्ध नहीं। फ्री-टू-प्ले वाले अनुभव जारी रख रहे हैं।

3. Dream11 भाई ये App तो भाई cricket की दुनिया पर रआज करता था भाई


फैंटेसी स्पोर्ट्स में नाम सुनते ही ये याद आता था। अगस्त 2025 में सारे पेड कॉन्टेस्ट बंद करके फ्री-टू-प्ले सोशल गेम की तरफ चले गए।

4. My11Circle


ये भी फैंटेसी गेमिंग वाला प्लेटफॉर्म था। कैश गेम्स अगस्त 2025 में बिल पास होते ही बंद कर दिए गए। अब रियल-मनी गेम्स नहीं चलाते। प्रैक्टिस गेम्स जैसी नॉन-मनी ऑप्शन रह सकती हैं।

5. WinZO भाई ये App तो 100+ games देता था मेरे भाई खेलने के लिए


रम्मी, सॉलिटेयर, फैंटेसी क्रिकेट, पोकर जैसे कई फॉर्मेट थे। अगस्त 2025 में ही इन्होंने भी कानून के हिसाब से रियल-मनी ऑफरिंग वापस ले लिए।

ये ऐप्स पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। सिर्फ रियल-मनी या पेड वाले हिस्से बंद हुए हैं। कुछ फ्री-टू-प्ले या प्रैक्टिस वाले वर्जन अभी भी चल सकते हैं। “पूरी तरह बैन” कहना गलत होगा—सही बात ये है कि पैसा लगाकर खेलने वाला मॉडल खत्म हो गया है।

मेरे भाई आप समझो अब “ऑनलाइन पैसा कमाने वाला गेम” सर्च करने वाले क्या करें?

यहीं सबसे बड़ा कन्फ्यूजन है। इंटरनेट पर 2023-24 वाले वीडियो और आर्टिकल आज भी सर्च में आ जाते हैं। कोई पुराना वीडियो देखकर सोच लो कि अभी भी उसी तरह पैसा कमाया जा सकता है—तो गलती हो जाएगी। नए APK, टेलीग्राम लिंक या अनजान वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने की जल्दबाजी बिल्कुल न करो। पुराना वीडियो देखकर नया पैसा जमा करना तो और भी खतरनाक।

क्या सभी ऑनलाइन गेम्स बंद हो गए? ये कहना भाई अब बिल्कुल सही नहीं है

नहीं भाई। कानून का फोकस ऑनलाइन मनी गेम्स पर है—जिनमें पैसा लगाकर खेलो और जीतो। ई-स्पोर्ट्स और नॉर्मल सोशल/फ्री गेम्स के लिए अलग व्यवस्था है। मतलब सिर्फ मजे के लिए गेम खेलना या फ्री-टू-प्ले वाला फॉर्मेट अलग चीज है।

तो आखिर में क्या समझें? मेरे भाई

“गेम खेलो पैसा कमाओ” वाला पुराना कॉन्सेप्ट इंटरनेट पर आज भी दिखत है, लेकिन भारत में ऑनलाइन मनी गेमिंग की कानूनी स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। Zupee, MPL, Dream11, My11Circle, WinZO—इन सबने रियल-मनी वाले हिस्से बंद या सस्पेंड कर दिए हैं। इसलिए कोई भी पुराना वीडियो या आर्टिकल देखो तो पहले उसकी डेट जरूर चेक कर लो। बस इतनी सी सावधानी पुरानी और नई जानकारी का फर्क समझ देगी।

मेरे भाई आप ये भी check करो — Google Se Paise Kaise Kamaye? || पूरी जानकारी आसान भाषा में:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *