हेलो दोस्तों आज हम इस लेख में बात करेंगे कि youtube कितना पैसा देता हैं और यूट्यूब कितने व्यूज पर कितना पैसा मिलता हैं।
आजकल हर कोई YouTube पर वीडियो बनाकर पैसा कमाना चाहता है। लेकिन असली सवाल ये है कि YouTube कितना पैसा देता है? क्या वाकई इससे अच्छी कमाई हो सकती है? या फिर ये सिर्फ एक भ्रम है? चलिए आज इसे पूरी तरह से समझते हैं वो भी बिलकुल आम भाषा में।

आइए जानते हैं कि youtube कितना पैसा देता हैं।
1. YouTube पैसे कैसे देता है?
YouTube से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको Monetization (कमाई शुरू करने की सुविधा) ऑन करनी पड़ती है। इसके लिए जरूरी है कि –
· आपके चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर हों।
· पिछले 12 महीनों में 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो।
या फिर 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज पूरे हुए हों अगर आप शॉर्ट्स से कमाई करना चाहते हैं।
जब ये शर्तें पूरी हो जाती हैं, तो आपका चैनल YouTube Partner Program (YPP) के लिए अप्रूव हो सकता है और फिर वीडियो पर विज्ञापन (Ads) चलने लगते हैं।
2. YouTube कितने पैसे देता है?
अब असली सवाल – YouTube कितना पैसा देता है? इसका कोई तय जवाब नहीं है, क्योंकि YouTube की कमाई कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है –
· CPM (Cost Per 1000 Views): CPM आपको यह बताता है कि 1000 व्यूज पर YouTube कितना पैसा देगा। CPM हर कंटेंट और देश के हिसाब से अलग-अलग होता है।
· RPM (Revenue Per 1000 Views): RPM आपको यह बताता है कि क्रिएटर को 1000 व्यूज पर कितना पैसा मिलेगा। आमतौर पर CPM का 55% हिस्सा क्रिएटर को मिलता है।
· विज्ञापन किस टाइप के हैं: अगर आपके वीडियो पर महंगे ऐड्स आते हैं तो कमाई ज्यादा होगी।
· कंटेंट किस टॉपिक पर है: फाइनेंस, बिजनेस, टेक्नोलॉजी वाले वीडियो पर ज्यादा पैसा मिलता है, जबकि एंटरटेनमेंट या फनी वीडियो पर कम।
औसतन, भारत में YouTube 1000 व्यूज पर ₹30 से ₹100 तक देता है। यानी अगर आपके वीडियो पर 1 लाख व्यूज आते हैं, तो आप ₹3000 से ₹10,000 तक कमा सकते हैं।
यह भी जानें- BGMI से पैसे कैसे कमाएं?
3. YouTube से और कैसे पैसे कमा सकते हैं?
YouTube सिर्फ ऐड्स से ही पैसे नहीं देता बल्कि कई और तरीकों से भी कमाई की जा सकती है –
1. Sponsorships (ब्रांड डील्स): अगर आपके वीडियो पॉपुलर हैं तो कंपनियां आपको अपने प्रोडक्ट्स प्रमोट करने के पैसे देती हैं।
2. Affiliate Marketing: आप किसी प्रोडक्ट का लिंक शेयर कर सकते हैं और जब लोग उसे खरीदेंगे, तो आपको कमीशन मिलेगा।
3. Memberships & Super Chat: अगर आपके पास लॉयल ऑडियंस है, तो लोग चैनल मेंबरशिप लेकर या लाइव स्ट्रीम में सुपर चैट देकर आपको लोग सपोर्ट कर सकते हैं
4. Merchandise (खुद के प्रोडक्ट्स बेचना): आप अपनी ब्रांडिंग के साथ टी-शर्ट, कप, बैग वगैरह बेच सकते हैं।

4. क्या YouTube से अच्छी कमाई हो सकती है?
बिलकुल, लेकिन इसके लिए आपको धैर्य और मेहनत दोनों करनी जरूरी हैं। बड़े YouTubers लाखों रुपये महीना कमाते हैं, लेकिन उन्होंने सालों तक मेहनत की है। स्टार्टिंग में कमाई कम होती है, लेकिन जैसे-जैसे चैनल बढ़ता है, वैसे-वैसे पैसे भी बढ़ते हैं।
अगर आप अच्छा और यूनिक कंटेंट बनाते हैं तो YouTube एक शानदार कमाई का जरिया हो सकता है। लेकिन सिर्फ पैसे के लिए वीडियो बनाना गलत होगा, क्योंकि इसमें सफलता रातोंरात नहीं मिलती।
निष्कर्ष: YouTube कितना पैसा देता है?
आपको “YouTube कितना पैसा देता है?” इसका जवाब है आपकी मेहनत और स्मार्ट वर्क पर निर्भर करता है। कुछ लोग YouTube से लाखों कमा रहे हैं, तो कुछ को महीनों तक 1 रुपया भी नहीं मिलता। सही स्ट्रेटजी और कंसिस्टेंसी के साथ काम करें, तो YouTube आपको अच्छी इनकम दे सकता है।
अगर आप भी YouTube से पैसे कमाना चाहते हैं तो सब्र रखें, अच्छा कंटेंट बनाएं और हार न मानें और हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।