What is an atom परमाणु क्या है? what is an atom definition परमाणु किसे कहते हैं ?

परमाणु क्या है? (What is an atom?) परमाणु किसे कहते हैं what is an atom definition? तो आज हम लोग इस लेख मे बात करने वाले हैं परमाणु यानी  ATOM के बारे में जिसे आप लोगों ने कभी न कभी जूनियर की कक्षाओं में जरूर ही पढ़ा होगा। परमाणु से जुड़े कुछ सवाल अधिकतर पूछे जाते हैं जैसे की ..

  • परमाणु क्या है? What is an atom? परमाणु किसे कहते हैं what is an atom definition?
  • परमाणु कितने तत्वों से मिलकर बना होता है?
  • पदार्थ का सबसे सूक्ष्म कण क्या है?
  • परमाणु कितने मूल कणों से मिलकर बना होता है?
  • परमाणु की खोज कब थी?
  • परमाणु की खोज किसने की थी?
  • इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?
  • परमाणु का प्रथम सिद्धांत किसने और कब दिया था?
  • डाल्टन का परमाणु सिद्धांत नियम क्या है?
  • परमाणु का खोजकर्ता किसे माना जाता है?
  • सबसे बड़ा परमाणु कौन सा है?
  • सबसे छोटा परमाणु कौन सा है?
  • परमाणुओं  से मिलकर क्या बनता है?
  • परमाणु संरचना क्या है What is an atom structure?

तो आज हम जानने वाले हैं इन सभी सवालों के जवाब सबसे पहले जानेंगें की 

परमाणु क्या है What is an atom

 परमाणु क्या है What is an atom? या परमाणु किसे कहते हैं What is an atom definition?

परमाणु एक सूक्ष्म कण है। पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण जिसे विभाजित नही किया जा सकता परमाणु कहलाता है। An atom is a microscopic particle. The smallest particle of matter which cannot be divided is called an atom.

जब हम किसी अणु को विभाजित करते जाते हैं फिर एक ऐसी स्थिति आ जाती है की एक  सूक्ष्म कण प्राप्त हो जाता है जिसे और अधिक विभाजित नही किया जा सकता उस सूक्ष्म कण को हो परमाणु कहा जाता है।

परमाणु कितने मूल कणों से मिलकर बना होता है What is an atom composed of?

यह सवाल अधिकतर पूछा जाता है की परमाणु कितने मूल कणों से मिलकर बना होता है what is an atom composed of ? आइए जानते हैं कि परमाणु में कितने कण होते हैं

परमाणु तीन मूल कणों  से मिलकर बना होता है 1. इलेक्ट्रॉन 2. प्रोटॉन 3. न्यूट्रॉन Atom is composed up of three fundamental particles 1. Electron 2. Proton 3. Neutron। यही तीन मूल कण होते हैं जिनसे मिलकर परमाणु बना होता है।

परमाणु संरचना क्या है What is an atom structure?

परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं जहां प्रोटॉन सकारात्मक रूप से चार्ज होते हैं और न्यूट्रॉन तटस्थ होते हैं। इलेक्ट्रॉन सबसे बाहरी क्षेत्र में स्थित होते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन शेल कहा जाता है।

What is an atom structure

(Source: AG Caesar, from Wikimedia Commons.)

परमाणु की खोज कब हुई थी तथा परमाणु की खोज किसने की थी?

परमाणु की खोज के बारे में  वैज्ञानिक तौर यह माना जाता है कि केमिस्ट जॉन डाल्टन ने 1803 में परमाणु की खोज की थी।

इस प्रकार जॉन डाल्टन को ही परमाणुओं और परमाणु के सिद्धांत के पिता के रूप में माना जाता है।

जॉन डाल्टन को ही परमाणु के जनक के रूप में माना जाता है।

इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन इन मौलिक कणों की खोज किसने की?

  1. इलेक्ट्रॉन की खोज जे जे थॉमसन ने की थी।
  2. प्रोटॉन की खोज रदरफोर्ड ने की थी।
  3. न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने की थी।

What is Atomic Number? परमाणु संख्या क्या है?

किसी परमाणु के नाभिक में प्रोटॉनों की कुल संख्या हमें उस परमाणु का परमाणु क्रमांक बताती है।

  • किसी विशेष तत्व के सभी परमाणुओं में प्रोटॉन की संख्या समान होती है, और इसलिए परमाणु क्रमांक भी समान होता है।
  • इसे ‘Z’ अक्षर से दर्शाया जाता है।
  • विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की परमाणु संख्या भिन्न-भिन्न होती है।
  • उदाहरण के लिए, सभी ऑक्सीजन परमाणुओं की परमाणु संख्या 8 होती है, जबकि सोडियम के सभी परमाणुओं के नाभिक में 11 प्रोटॉन होते हैं। कार्बन परमाणु में 6 इलेक्ट्रॉन और 6 प्रोटॉन होते हैं। इस प्रकार कार्बन परमाणु का परमाणु क्रमांक = इलेक्ट्रॉनों की संख्या = प्रोटॉन की संख्या = 6.

परमाणु का प्रथम सिद्धांत किसने और कब दिया था?

परमाणु का प्रथम सिद्धांत जॉन डाल्टन ने 1808 में प्रतिपादित किया था।

जॉन डाल्टन ने ही पहली बार वैज्ञानिक आधार पर द्रव्य का परमाणु सिद्धांत प्रस्तुत किया।

इस सिद्धांत में इन्होंने बताया कि द्रव्य सूक्ष्म  कणों से मिलकर बना होता है जिन कणों को परमाणु कहते हैं।

डाल्टन ने सिद्धांत में बताया कि परमाणु को ना तो उत्पन्न किया जा सकता है और ना ही नष्ट किया जा सकता है।

परमाणु क्या है What is an atom

क्या है डाल्टन का परमाणु सिद्धांत नियम ?

डाल्टन के परमाणु सिद्धांत नियम को ऐसे भी परिभाषित किया जा सकता है की प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बना होता है जिन कणों को परमाणु कहा जाता है

परमाणु सदैव अविभाज्य रहता है अर्थात से किसी भी भौतिक व रासायनिक विधि द्वारा विभाजित नहीं किया जा सकता है।

इन सभी तथ्यों को डाल्टन ने अपने परमाणु सिद्धांत में प्रतिपादित किया।

सबसे बड़ा परमाणु कौन सा है?

लिथियम (Li) तत्व में सबसे बड़ा परमाणु पाया जाता है।

सबसे छोटा परमाणु कौन सा है?

हाइड्रोजन (H) तत्व में सबसे छोटा परमाणु पाया जाता है।

परमाणुओं  से मिलकर क्या बनता है?

परमाणुओं को मिलाकर अणु का निर्माण होता है। और अणुओं को मिलाकर पदार्थ का निर्माण होता है। इस प्रकार परमाणु पदार्थ की सबसे मूल इकाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *