प्रणाम दोस्तों , जैसा कि आप जानते है कि आजकल भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतें और प्रदूषण की समस्या ने लोगों को EV (Electric Vehicle) की तरफ खींचा है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सरकार इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर कितनी सब्सिडी देती है और आखिर ये फायदा आम लोगों तक कैसे पहुंचता है। चलिए इस पूरे मामले को आसान भाषा में समझते हैं।

Also read – Tata Harrier Price | Tata को लोग क्यों इतना पसंद करते हैं?
सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक कार पर दी जाने वाली सब्सिडी कितनी मिलती है? – से जुड़े कुछ सवाल
| सवाल | जवाब |
|---|---|
| इलेक्ट्रिक कार पर सरकार कितनी सब्सिडी देती है | 10,000 से 15,000 रुपये प्रति kWh तक |
| भारत में इलेक्ट्रिक कार सब्सिडी कब शुरू हुई | 2015 में FAME योजना से |
| EV सब्सिडी स्कीम 2025 क्या है | सरकार की नई पॉलिसी जो EV को सस्ता बनाती है |
| FAME 2 योजना सब्सिडी कितनी है | लगभग 1.5 लाख रुपये तक |
| इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर कितना फायदा मिलता है | ऑन-रोड प्राइस 1-2 लाख तक कम हो जाता है |
| इलेक्ट्रिक कार की कीमत और सब्सिडी का असर | सब्सिडी से कार की कुल कीमत काफी घटती है |
| इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी इंडिया किसे मिलती है | रजिस्टर्ड EV खरीदार को |
| इलेक्ट्रिक कार पर स्टेट सब्सिडी मिलती है क्या | हां, कुछ राज्य 30,000–50,000 तक अलग से देते हैं |
इलेक्ट्रिक कार सब्सिडी का मतलब क्या है?
दोस्तों , आपको बता दें कि सब्सिडी यानी सरकार की तरफ से मिलने वाली वित्तीय सहायता। जब आप कोई इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं, तो सरकार उस पर आपको एक निश्चित रकम की छूट देती है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि गाड़ी की कीमत आपके लिए थोड़ी कम हो जाती है और आप EV को खरीदने के लिए प्रेरित होते हैं। भारत सरकार ने इसके लिए FAME (Faster Adoption and Manufacturing of Hybrid and Electric Vehicles) नाम की योजना शुरू की है।
Also read – TVS Apache RTR 160 BS6 Price | TVS Apache को लोग इतना क्यों पसंद करते है?
कितनी सब्सिडी मिलती है?
दोस्तों , अब बात आती है असली सवाल की – इलेक्ट्रिक कार पर कितनी सब्सिडी मिलती है।
- भारत सरकार की FAME-II योजना के तहत इलेक्ट्रिक कारों पर लगभग ₹10,000 से ₹1.5 लाख तक की सब्सिडी दी जाती है। यह इस पर निर्भर करता है कि कार का मॉडल कौन सा है और उसमें इस्तेमाल हुई बैटरी की क्षमता कितनी है।
- इसके अलावा कई राज्य सरकारें भी अपनी ओर से अतिरिक्त सब्सिडी देती हैं। जैसे दिल्ली सरकार EV खरीदने पर करीब ₹1.5 लाख तक की छूट देती है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी 50 हजार से 1 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है।
- कुछ राज्यों में रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ कर दी जाती है, जिससे आपकी गाड़ी और सस्ती हो जाती है।
सब्सिडी से आपको असली फायदा कैसे होता है?
दोस्तों , अगर आप एक सामान्य इलेक्ट्रिक कार लेते हैं जिसकी कीमत 12 से 15 लाख रुपये के बीच है, तो सब्सिडी और टैक्स छूट मिलाकर इसकी कीमत लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये तक कम हो सकती है। यानी कि सरकार की मदद से इलेक्ट्रिक कार आपके बजट में आ सकती है।
Also read – Electric Car Price in India | भारत में Electric Vehicle की कीमत क्या है?
निष्कर्ष: सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक कार पर दी जाने वाली सब्सिडी कितनी मिलती है?
दोस्तों , अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं तो यह सही समय है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही EV को बढ़ावा देने के लिए खुलकर सब्सिडी दे रही हैं। जो आपको इलेक्ट्रिक कार खरीदने मे मदत करेगी। तो दोस्तों , आपको यह जानकारी कैसी लगी अगर अच्छी लगी हो तो आप हमे कमेन्ट बॉक्स मे जरूर बताएं और साथ ही अपने दोस्तों को यह जानकारी जरूर शेयर करें।








