Hello दोस्तो, अगर आप भी मेरी तरह गेमिंग के दीवाने हैं लेकिन जेब थोड़ी तंगी में रहती है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम बात करने वाले हैं कि Low Budget Gaming Setup India में कैसे तैयार किया जाए, वो भी बिना किसी झंझट और बिना ज्यादा खर्च किए।
आपको बता दें कि हम आपको गेमिंग से जुड़ी जानकारी पहले भी बताते आए है और आज भी हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि Low Budget Gaming Setup India – कम पैसों में दमदार गेमिंग सेटअप कैसे बनाएं।
अब यह मत सोचिए कि गेमिंग सेटअप बनाने के लिए लाखों रुपये चाहिए। थोड़ा स्मार्ट बनकर अगर सही चीजें सही जगह से खरीदी जाएं, तो 25 से 30 हजार रुपये में भी आप शानदार गेमिंग का मजा ले सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले सोचिए – PC गेमिंग या Console?
यदि आपका बजट बहुत टाइट है तो PC गेमिंग सबसे बेहतर ऑप्शन है। कंसोल जैसे PlayStation या Xbox थोड़े महंगे पड़ते हैं और उसमें गेम्स भी महंगे होते हैं। दूसरी तरफ PC में आप सस्ते गेम खेल सकते हैं, और जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे अपग्रेड भी कर सकते हैं।
Step 2: Processor – दिल है तो सब है।
आपको बता दे कि Processor गेमिंग का दिल होता है। अगर आप कम बजट में काम चलाना चाहते हैं तो AMD Ryzen 3 3200G या Intel i3 12th Gen आपके लिए बेस्ट रहेंगे। इन प्रोसेसर में इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स भी होते हैं, जिससे बिना ग्राफिक कार्ड के भी गेमिंग चल सकती है।
- कीमत: ₹6,000 से ₹8,000
- कुछ गेम्स लो से मीडियम सेटिंग्स में आराम से चलेंगे
Step 3: Motherboard – सस्ती और टिकाऊ चीज़ चुनिए।
Low budget में आप Asus A320M या Gigabyte A320M जैसी मदरबोर्ड सीरीज को देख सकते हैं। यह सस्ते भी होते हैं और Ryzen 3 या Intel i3 को अच्छे से सपोर्ट करते हैं।
कीमत: ₹3,000 – ₹3,500
Also read – Gaming Ka YouTube Channel Kaise Banaye – पूरी जानकारी आसान भाषा में।
Step 4: RAM – स्मूद गेमिंग के लिए जरूरी।
अगर आप भी गेमिंग pc बनवाना चाहते है तो 8GB RAM आजकल गेमिंग के लिए जरूरी हो गई है। शुरुआत में आप 8GB DDR4 RAM ले सकते हैं, बाद में 8GB और जोड़ सकते हैं।
- ब्रांड्स: Corsair, Crucial
- कीमत: ₹2,200 – ₹2,500
Step 5: Storage – SSD जरूरी है।
अगर आप चाहते हैं कि गेम और Windows जल्दी लोड हों तो SSD लेना जरूरी है। 240GB SSD आजकल बहुत सस्ती मिलती है। साथ में एक पुरानी HDD भी जोड़ सकते हैं।
SSD: ₹1,500 – ₹2,000
HDD: ₹2,500 – ₹3,000
Step 6: Cabinet और Power Supply
Zebronics या Circle जैसी कंपनियों के कम बजट वाले कैबिनेट मिल जाते हैं जिनमें SMPS भी इनबिल्ट होता है। ध्यान रहे SMPS कम से कम 400W का होना चाहिए।
कीमत: ₹2,000 – ₹2,500

Step 7: Monitor, Keyboard और Mouse।
22-inch का Full HD Monitor गेमिंग का मजा दोगुना कर देता है। और साथ में RGB वाले गेमिंग कीबोर्ड और माउस combo आजकल बहुत कम में मिल जाते हैं।
- Monitor: ₹6,000 – ₹6,500
- Keyboard + Mouse Combo: ₹1,000 – ₹1,500
Step 8: Graphic Card – अगर बजट हो तो जरूर लें
अगर आपके पास कुछ एक्स्ट्रा बजट है, तो सेकंड हैंड GTX 1050 Ti या GTX 1650 एकदम मस्त ऑप्शन है। नहीं तो शुरुआत में आप इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स से भी काम चला सकते हैं।
कीमत (सेकंड हैंड): ₹5,000 – ₹8,000
Also read – Ludo Se Paise Kaise Kamaye – मोबाइल से घर बैठे कमाई का नया तरीका।
Final Budget Breakdown (Low Budget Gaming Setup India के लिए):
कंपोनेंट | कीमत (लगभग) |
प्रोसेसर | ₹7,000 |
मदरबोर्ड | ₹3,500 |
रैम (8GB) | ₹2,500 |
SSD + HDD | ₹4,500 |
कैबिनेट + SMPS | ₹2,500 |
मॉनिटर | ₹6,500 |
कीबोर्ड + माउस | ₹1,500 |
टोटल बजट | ₹28,000 से ₹30,000 |
कुछ एक्स्ट्रा टिप्स:
- OLX या Quikr जैसे प्लेटफॉर्म पर सेकंड हैंड पार्ट्स ढूंढना फायदेमंद हो सकता है।
- समय के साथ RAM और GPU अपग्रेड करना बेहतर रहेगा।
- इस सेटअप से आप PUBG Lite, Valorant, GTA V जैसे गेम आराम से खेल सकते हैं।
निष्कर्ष:
तो दोस्तो, अगर आप सच्चे गेमर हैं लेकिन बजट में बंधे हुए हैं, तो यह Low Budget Gaming Setup India आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। थोड़ा रिसर्च और समझदारी से आप कम पैसे में भी गेमिंग की दुनिया में एंट्री ले सकते हैं।
अगर यह गाइड आपको काम की लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। और हां, गेमिंग सेटअप से जुड़े और आर्टिकल्स या डिवाइस रिव्यू चाहिए तो कमेंट में जरूर बताइए।