Hello friends,अगर आप भी उन लोगों में से हो जो गेम खेलते वक्त शांति, सुकून और एक पॉजिटिव वाइब चाहते हो ना कि फाइट, टेंशन और टाइमर की भागदौड़ तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। 025 में Cozy Games का क्रेज और भी बढ़ गया है। लोग अब ऐसे गेम्स को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं जो माइंड को रिलैक्स करें और दिल को खुश कर दें।
तो चलिए जानते हैं 2025 के 16 बेस्ट Cozy Games जो हर गेमर को ज़रूर ट्राय करने चाहिए।

2025 की 16 Best Cozy Games : शॉर्ट में समझो
1. Stardew Valley:
यह एक फार्मिंग सिमुलेशन गेम है जहां आप खेतों में काम करते हो, जानवर पालते हो, मछली पकड़ते हो और गांव वालों से दोस्ती करते हो। यह गेम थैरेपी जैसा लगता है धीमा, सुंदर और बहुत सुकूनभरा।
2. Animal Crossing: New Horizons.
इसमें आप अपना आइलैंड बनाते हो, उसे सजाते हो, और क्यूट एनिमल फ्रेंड्स के साथ रिलैक्स करते हो। हर दिन कुछ नया करने को मिलता है, और कोई टेंशन नहीं होती।
3. Unpacking:
इस गेम में आप एक लड़की के जीवन की झलक उसके सामान को अनपैक करते हुए देखते हो। यह बहुत शांत और इमोशनल गेम है जो बिना एक शब्द बोले स्टोरी सुना देता है।
4. Spiritfarer:
यह एक खूबसूरत गेम है जिसमें आप आत्माओं की मदद करते हो उन्हें अगले जीवन की ओर ले जाने में। गेम इमोशनल, शांति देने वाला और बहुत ही प्यारा है।
5. A Short Hike:
इस गेम में आप एक पहाड़ी पर चढ़ाई करते हो, लोगों से मिलते हो और नेचर को एंजॉय करते हो। छोटा गेम है लेकिन मन को बहुत खुशी देता है।
Also read – 2025 में घर बैठे पैसे कमाने वाला गेम : सच, तरीका और सही गेम्स की लिस्ट।
6. Coffee Talk:
आप एक कैफे चलाते हो और रात में आने वाले अजीब लेकिन दिलचस्प ग्राहकों से बातें करते हो। गेम की वाइब बहुत सॉफ्ट और रिफ्रेशिंग होती है।
7. Garden Story:
आप एक अंगूर होते हो जो अपने गांव को बहाल करने की कोशिश कर रहा है। यह गेम क्यूट, हल्का एक्शन और बहुत पॉजिटिव महसूस कराता है।
8. Cats & Soup (Mobile):
बिल्लियाँ जंगल में बैठकर सूप बनाती हैं, और आप बस उन्हें निहारते हो। एकदम रिलैक्सिंग और प्यारा मोबाइल गेम है।
9. Penguin Isle (Mobile):
इस गेम में आप एक आइसलैंड बनाते हो जहां पेंगुइन रहते हैं। धीमा म्यूजिक और आसान गेमप्ले इसे स्ट्रेस बस्टर बना देता है।
10. Cozy Grove:
यह थोड़ा सा स्पूकी टच के साथ यह गेम आपको हर दिन एक नई कहानी देता है। इसमें आप भूतों की मदद करते हो और जंगल एक्सप्लोर करते हो।
11. Alba: A Wildlife Adventure:
आप एक छोटी बच्ची हो जो पर्यावरण बचाने की कोशिश कर रही है। फोटो खींचो, जानवरों की मदद करो और गांव को साफ रखो।
Also read – Best Mobile Games India 2025 – जानिए इस साल के सबसे धमाकेदार गेम्स।
12. Bear and Breakfast:
यहां आप एक भालू होते हो जो जंगल में होटल चलाता है। ह्यूमर से भरा हुआ और बहुत क्रिएटिव गेम है।
13. Townscaper:
इसमें आप एक सुंदर सा शहर बनाते हो बिना किसी मिशन या स्कोर के। बस क्लिक करो और सुकून पाओ।

14. Moonlighter:
दिन में आप दुकान चलाते हो और रात को डंगऑन में जाके सामान लाते हो। एकदम बैलेंस गेम Cozy + थोड़ा एडवेंचर।
15. Tsuki Adventure (Mobile):
खरगोश Tsuki शहर की भागदौड़ छोड़कर गांव में सुकून की जिंदगी जीता है। प्यारी कहानी, सुंदर ग्राफिक्स और एकदम स्लो-लाइफ वाइब।
16. My Time at Sandrock:
इस गेम में आप एक नए शहर में जाकर फार्मिंग, बिल्डिंग और लोगों से रिश्ते बनाते हो। इसमें बहुत कुछ करने को होता है लेकिन सब कुछ आराम से होता है।
Also read – Game Khel Kar Daily 500 Rupaye Kaise Kamaye: आसान और सच्ची जानकारी।
Cozy Games क्यों खेलें?
- स्ट्रेस को कम करते हैं।
- क्रिएटिविटी को बढ़ाते हैं।
- पॉजिटिव माहौल देते हैं।
- फैमिली और बच्चों के साथ भी खेले जा सकते हैं।
- माइंडफुलनेस को बढ़ावा देते हैं।
निष्कर्ष: Cozy Games 2025।
तो दोस्तों, 2025 के ये 16 बेस्ट Cozy Games सिर्फ टाइम पास नहीं हैं ये आपके माइंड, मूड और मेंटल हेल्थ के लिए एक डिजिटल रिलीफ की तरह हैं। Stardew Valley से लेकर Penguin Isle तक, हर गेम में कुछ खास है जो दिल को शांति देता है।
अगर आपने अब तक Cozy गेम्स नहीं ट्राय किए हैं, तो ये परफेक्ट टाइम है। हेडफोन्स लगाइए, एक कप कॉफी उठाइए, और इस सुकून भरी दुनिया में खो जाइए।