Chiranjeevi Yojana | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी ?

Chiranjeevi Yojana : चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा की गई है। इस योजना की शुरुआत मई 2021 में हुई थी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत राजस्थान के निम्न वर्ग के लोगों यानी गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के परिवारों को अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

Chiranjeevi Yojana

इस योजना के अंतर्गत लोग 850 रुपए का वार्षिक शुल्क देखकर लाभ उठा सकते हैं। सरकार ने इस योजना की शुरुआत कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ही की है। 

#. Chiranjeevi Yojana क्या है?

राजस्थान के कम आय वर्ग वाले लोगों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सके इसके लिए ही यहां  की सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है। 

इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार 850 रुपए के वार्षिक शुल्क देकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के चलते आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अच्छे स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य कई लाभ मिल जाते हैं। 

सरकार ने इस योजना के लिए 3500 करोड रुपए का बजट रखा है। इसके चलते प्रति परिवार ₹5 लाख से अधिक की बीमा धनराज निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत 1000 से अधिक स्वास्थ्य चिकित्सा प्रक्रियाओं को सुनिश्चित किया गया है। 

यह भी पढ़ें – आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य सेवाएं?

#. Chiranjeevi Yojana का उद्देश्य : 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अच्छे स्वास्थ्य सुविधाएं पाने में असमर्थ रह जाते हैं इन्हीं समस्याओं को देखते हुए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू किया है ताकि कम आय वर्ग के लोग भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करसकें। इसी उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत हुई है। 

#. Chiranjeevi Yojana की पात्रता का विवरण : 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी की पात्रता क्या होनी चाहिए आईए जानते हैं और इस योजना का संक्षिप्त विवरण।

योजना का नाम  मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना
शुरुआत किसने की राजस्थान मुखमंत्री श्री अशोक गहलोत 
कब शुरुआत हुई 1 मई 2021 में 
पात्रता  गरीबी रेखा से नीचे वाले कम आय वर्ग के किसान
प्रीमियम शुल्क ₹850 रुपए वार्षिक

#. Chiranjeevi Yojana के क्या क्या लाभ हैं?

इस योजना के माध्यम से राजस्थान राज्य के सभी नागरिकों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके का उद्देश्य रखा गया है। इस योजना से लाभ क्या क्या हैं आइए जानते हैं 

. निःशुल्क उपचार :

इस योजना के तहत लाभार्थियों को पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त में उपचार किया जाता है। 

. आर्थिक सहायता : 

कम आय वर्ग के व्यक्तियों का सही और गुणवत्तापूर्ण इलाज हो पाना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि उनके पास आर्थिक रूप से इतनी मजबूती नहीं होती है की वो भी उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकें ,

लेकिन चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लागू हो जाने से गरीबी रेखा से नीचे और कम आय वर्ग वाले लोगों का भी अच्छे से इलाज हो पा रहा है। गरीब लोगों को उच्च स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें , इसी उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत हुई है।

. अच्छे अस्पतालों में पहुंचाना : 

इस योजना के चलते लाभार्थी परिवारों को अच्छे अस्पतालों में पहुंच प्रदान की जाती है। यह प्रीमियम हेल्थ इंश्योरेंस के द्वारा सुनिश्चित होता है। 

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री आवास योजना तुरंत देखें ?

#. Chiranjeevi Yojana Online Apply कैसे करें? 

अगर आप भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं और आपका सवाल है की Chiranjeevi Yojana Online Apply कैसे करें? , तो अब हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं।

  • . इसके लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर लेना है।
  • . फिर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लोगों कर लें। 
  • . फिर आवश्यक जानकारी दर्ज करें। 
  • . उसके बाद डैशबोर्ड खोलें। 
  • . मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना का ऑनलाइन फॉर्म SSO ID भरे 
  • . फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • . फिर आप आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं। 
  • . इन स्टेप को फॉलो करते हुए आप आसानी से मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

#. आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए आईए जानते हैं इसके बारे में। 

  1. . आवेदक का आय प्रमाण पत्र 
  2. . राशन कार्ड 
  3. . आधार कार्ड 
  4. . बैंक खाता विवरण 
  5. . स्थाई पता
  6. . फोटो (पासपोर्ट साइज) 

इन आवश्यक दस्तावेजों के साथ आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

#. निष्कर्ष : Chiranjeevi Yojana

इस लेख में हमने आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की है इस में आपको इस योजना से संबंधित कई सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे जैसे की ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ,  दस्तावेज क्या-क्या होने चाहिए? आदि।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *