Hello दोस्तों, अगर आप भी सोच रहे हो कि घर पर फैमिली के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड किया जाए, सब मिलकर हंसे-खेलें, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हो। आजकल हर कोई अपने मोबाइल में बिजी रहता है, लेकिन अगर हम फैमिली के साथ कुछ गेम्स खेलें तो ना सिर्फ मस्ती होती है, बल्कि बॉन्डिंग भी और स्ट्रॉन्ग हो जाती है।
इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं “best games to play with family”, जो न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आएंगे। ये गेम्स घर के अंदर भी खेले जा सकते हैं और कुछ बाहर भी , तो चलो शुरू करते हैं इस मजेदार लिस्ट के साथ।

1. Ludo फैमिली टाइम का क्लासिक तरीका।
Ludo एक ऐसा गेम है जो बच्चों से लेकर दादी-नानी तक हर किसी को आता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें हार-जीत से ज्यादा मस्ती और मजाक चलता है। अगर आप “best indoor games to play with family” सर्च कर रहे हो, तो लूडो जरूर ट्राय करो।
मज़ा क्यों आता है?
- Simple rules।
- 4 लोग एक साथ खेल सकते हैं।
- प्ले करते-करते हंसी-मजाक भी चलता है।
2. Antakshari बिना किसी बोर्ड के सबसे मस्ती वाला गेम।
यदि आप म्यूज़िक लवर हो या आपके घर में कोई गाने का शौकीन है, तो Antakshari से बेहतर कुछ नहीं। इसमें किसी एक्स्ट्रा चीज़ की जरूरत नहीं होती, बस गाने याद होने चाहिए।
यह गेम क्यों बेस्ट है फैमिली के लिए?
- किसी भी उम्र के लोग खेल सकते हैं।
- घर के अंदर, बाहर या सफर में – कहीं भी।
- पुराने गानों से लेकर नए तक, सबका टेस्ट मिल जाता है।
Also read- Online Paisa Kamane Wala App: 2025 रियल पैसा कमाने वाला ऐप।
3. Uno रंग-बिरंगे कार्ड्स और बड़ी-बड़ी चालाकियां।
UNO एक मजेदार कार्ड गेम है जो बच्चों को तो बहुत ही पसंद आता है। लेकिन यकीन मानो, जब बड़ों का दिमाग चलेगा न ‘reverse’ और ‘draw four’ पर, तो असली मस्ती वहीं होगी।
UNO गेम की खास बातें:
- 2 से 10 लोग खेल सकते हैं।
- बच्चों और बड़ों दोनों के लिए।
- Fast-paced और strategy वाला गेम।
4. Carrom – घर का मिनी टेबल गेम।
Carrom एक ऐसा गेम है जिसे खेलते ही नॉस्टेल्जिया आ जाता है। यह थोड़ा स्किल बेस्ड गेम है, लेकिन यही तो मजा है। स्ट्राइकर मारना, कवर लेना और फिर आखिर में Queen को पॉट करना बहुत satisfaction देता है।
क्यों खेलें Carrom?
- Indoor fun का बेहतरीन ऑप्शन।
- Family bonding strong होती है।
- Competitive होने पर भी मजा आता है।
5. Charades एक्टिंग का खेल।
इसमें कोई बोल नहीं सकता, सिर्फ इशारों में बताना होता है फिल्म, सॉन्ग या शो का नाम। यकीन मानिए, जब पापा कोई मूवी का नाम इशारों में बताएंगे तो सबकी हंसी नहीं रुकेगी।
Charades में मस्ती क्यों होती है?
- बिना खर्च का हाई लेवल इंटरटेनमेंट।
- सभी उम्र के लोग खेल सकते हैं।
- टीनएजर्स को बहुत पसंद आता है।
Also read- Game Khelo Paisa Kamao Apps?
6. Tambola (Housie) पारिवारिक मीटिंग का राजा।
यदि घर में पार्टी हो रही हो या सभी लोग इकट्ठा हैं, तो Tambola सबसे बेस्ट गेम है। इसमें नंबर बोलने का एक्साइटमेंट, लाइन पूरी करने का इंतजार और अंत में ‘Full House’ का थ्रिल सब कुछ होता है।
Tambola की खास बातें:
- बड़ी gathering में सबसे बेस्ट।
- लोगों को भी पसंद आता है।
- Prizes रख दो तो गेम और भी मजेदार हो जाता है।

7. Passing the Parcel – Surprise से भरपूर गेम।
इस गेम में म्यूज़िक बजता है और एक object एक-दूसरे को पास किया जाता है। जैसे ही म्यूज़िक बंद, जिसके हाथ में object है, उसे कोई टास्क करना होता है – जैसे गाना गाओ, डांस करो या कोई जोक सुनाओ।
ये गेम क्यों ट्राय करना चाहिए?
- बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मजा आता है।
- गेम में excitement बना रहता है।
- हंसी-मजाक और मस्ती का perfect combo।
8. Jenga संतुलन का खेल, मज़े के साथ।
Jenga में लकड़ी के ब्लॉक्स को एक के ऊपर एक रखा जाता है और हर खिलाड़ी को बिना टॉवर गिराए एक ब्लॉक निकालना होता है। इसे खेलते-खेलते दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं।
Jenga क्यों खेलें?
- Concentration बढ़ाता है।
- सभी उम्र के लिए।
- घर के अंदर मजेदार टाइम पास।
Also read – Gaming Ka YouTube Channel Kaise Banaye – पूरी जानकारी आसान भाषा में।
9. Musical Chairs हंसी, भागदौड़ और फुल ऑन एनर्जी।
आपके पास थोड़ी सी जगह है और फैमिली गेट टुगेदर है, तो ये गेम जरूर ट्राय करें। म्यूजिक बंद होते ही चेयर पकड़ना और हर बार कोई एक बाहर।
Musical Chairs में मजा क्यों है?
- बच्चों को सबसे ज्यादा पसंद।
- एनर्जी से भरपूर।
- हंसते-हंसते पेट दुख जाएगा।
10. Puzzle Solving या Board Games (Monopoly, Snake & Ladder)
Board Games का अपना अलग ही मजा है। अगर आप कुछ दिमाग वाला खेल खेलना चाहते हैं, तो Monopoly या Puzzle Games बहुत अच्छे ऑप्शन हैं।
आखिर में बात इतनी सी है…
Family के साथ गेम खेलना सिर्फ टाइम पास नहीं है, यह वो मोमेंट्स हैं जो यादें बन जाती हैं। इन गेम्स को आप छुट्टी के दिन, वीकेंड पर, या डिनर के बाद भी खेल सकते हो। और हां, अगर आप Google पर “fun games to play with family at home” या “indoor family games for bonding” सर्च कर रहे थे, तो अब तो सब कुछ यहीं मिल गया न।
तो देर किस बात की? आज ही फैमिली के साथ बैठो, गेम चुनो और मस्ती शुरू करो।
अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करना – क्या पता किसी और की फैमिली का भी टाइम खास बन जाए।