Chief Minister Ladli Behna Yojana | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का क्या उद्देश्य है?

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में Chief Minister Ladli Behna Yojana के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिसमें हम आपको इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देंगे। 

Chief Minister Ladli Behna Yojana : इस योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया था। इस  योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तरीके से बढ़ावा देना है। 

Chief Minister Ladli Behna Yojana

#. Chief Minister Ladli Behna Yojana क्या है? 

दोस्तों आपने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का नाम तो जरूर ही सुना होगा। इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा की गई थी जिसके जरिए महिलाओं को सहायता प्रदान की जा सके। 

अगर बात की जाए इस योजना की घोषणा की तो इस योजना की घोषणा शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर की थी। और 5 मार्च 2023 को इस योजना को आधिकारिक रूप से लागू किया गया। 

इस योजना के अंतर्गत राज्य में सभी महिलाएं फिर वो किसी भी जाति या धर्म से हों  इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना में महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा ₹1000 की धनराशि प्रदान की जाती है। साल भर की धनराशि मिलाकर ₹12000 प्राप्त होगी जिससे महिलाओं को आर्थिक सहायता मिल सके।

यह भी पढ़े – फ्री मोबाइल योजना क्या है?

#.  लाडली बहना योजना का मुख्य विवरण : 

योजना का नाम  मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
विभाग  महिला एवम बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश
  लाभार्थी         मध्यप्रदेश की सभी महिलाएं
आवेदन    ऑफलाइन मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना फॉर्म के जरिए

#. Chief Minister Ladli Behna Yojana का उद्देश्य : 

मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने इस योजना को मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया था ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। और परिवार में महिलाओं को बढ़ावा मिल सके।

#. लाडली बहना योजना के क्या क्या लाभ हैं ?

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से मध्यप्रदेश की महिलाओं को कई सारे लाभ मिलते हैं। इस योजना का उद्देश्य ही मध्यप्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। अब हम आपको इसके कुछ लाभ बताने वाले हैं–

आर्थिक सहायता :

इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 10 तारीख को बैंक खाते में ₹1000 की धनराशि प्रदान की जाती है। 

. सरल खाता हस्तांतरण :

इस योजना के अंतर्गत आने वाली लाभार्थी महिलाओं को महीने की 10 तारीख को रुपए भेज दिए जाते हैं। ताकि महिलाओ को दी जाने वाली सहायता में देरी न हो।

. फ्री आवास की सहायता :

इस मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के तहत  आने वाली लाभार्थी महिलाए जो अभी कच्चे घरों मे रहती है वो मकान की सहायता की पात्र हैं। 

#. लाडली बहना योजना की पात्रता क्या है?

Chief Minister Ladli Behna Yojana का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों की पात्रता क्या होनी चाहिए लिए जानते हैं इसके बारे में –

  • . आवेदक महिला जो इस योजना का लाभ लेना चाहती है वह मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। 
  • . लाभार्थी महिला विवाहित या तलाकशुदा दोनों में से हो सकती है।
  • . महिला की 1 साल की पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम होनी चाहिए। 
  • . महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

#. लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज : 

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या क्या हैं आइए जानते हैं

  1. . पासपोर्ट साइज फोटो 
  2. . आय प्रमाण पत्र
  3. . मध्यप्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  4. . बैंक खाते का विवरण
  5. . मोबाइल नंबर 
  6. . राशन कार्ड 
  7. . और महिला का आधार कार्ड
  8. इन दस्तावेजों के अतिरिक्त और कौन-कौन से दस्तावेज मांगे जा सकते हैं आइए जानते हैं।
  9. . जन्म प्रमाण पत्र
  10. . महिला का विवाह प्रमाण पत्र
  11. . आवेदक महिला का निराश्रय प्रमाण पत्र (यदि हो) 

निष्कर्ष : Chief Minister Ladli Behna Yojana

जैसा आपने देखा कि इस आर्टिकल पोस्ट में हमने आपको मध्य प्रदेश लाडली बहन योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की है। 

इसके साथ ही आपको यह जानकारी भी दी गई है कि इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला के पास कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *